फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Theft in the khal and bran shop

खल और चोकर की दुकान में चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Theft in the khal and bran shop
संभल। कोतवाली क्षेत्र में आदमपुर रोड पर स्थित खल व चोकर की दुकान पर लगे शटर के चोरों ने मंगलवार रात ताले तोड़ लिए। चोर गल्ले में रखी नकदी व जेवर समेत 70 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए, जिसकी तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के चौधरी सराय में आदमपुर रोड पर कोटपूर्वी मोहल्ले के निवासी जगदीप कुमार रस्तोगी की खल व चोकर की दुकान है। हर रोज की तरह मंगलवार को भी वह दुकान के ताले लगाकर अपने घर चले गए थे। रात में किसी समय चोरों ने शटर के ताले तोड़ लिए और उसमें चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इसकी जानकारी तब हुई जब बुधवार की सुबह में जगदीप कुमार के बेटे यश रस्तोगी पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

दुकानदार के मुताबिक दुकान के गल्ले में रखे 12000 रुपये, सोने का मंगलसूत्र और दो चांदी के सिक्के चोरी करके ले गए हैं। पीड़ित ने बताया कि मंगलसूत्र किसी अन्य व्यक्ति का था। पीड़ित ने करीब 70 हजार रुपये का नुकसान बताया है। कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed