{"_id":"61804257a8bf5c75b42a7a0a","slug":"theft-in-the-closed-house-in-broad-daylight-gave-a-complaint-for-action-sambhal-news-mbd4082021170","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े बंद घर में चोरी, कार्रवाई के लिए दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े बंद घर में चोरी, कार्रवाई के लिए दी तहरीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। सिरसी कस्बे में सोमवार को दिनदहाड़े चोरों ने एक बंद मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मकान मालिक की पत्नी के घर आने पर चोरी की घटना का पता चला। सामान बिखरा पड़ा देख महिला के होश उड़ गए। पीड़ित ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है।
हजरत नगर गढ़ी थाना क्षेत्र के सिरसी अंतर्गत मोहल्ला शर्की में कर्बला रोड पर वसीम का मकान है। वसीम निजी वाहन चलाता है। वह सोमवार की सुबह में अपनी गाड़ी लेकर कमाने के लिए गया हुआ था। बच्चे पढ़ने चले गए। वसीम की पत्नी बीमार सास को देखने के लिए दूसरे मकान में गई हुई थी। दोपहर दो बजे जब वह लौटी तो अलमारी का दरवाजा खुला पाया। सोने-चांदी के जेवर के डिब्बे बेड पर पड़े हुए मिले। कमरे का सामान भी बिखरा पड़ा था।
पीड़ित ने बताया कि अलमारी में रखे 25400 रुपये, सोने-चांदी के जेवर सहित करीब तीन लाख का माल चोरी कर ले गए। पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं दिनदहाड़े हुई चोरी से लोगों में रोष है।