फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Thieves spread panic in Baniyather, goods passed from three houses in one night,

Sambhal: बनियाठेर में चोरों ने फैलाई दहशत, एक रात में तीन घरों से माल पार, लोग जागकर करने लगे चौकीदार

Sun, 19 May 2024 05:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बनियाठेर (संभल)।
संवाद न्यूज एजेंसी, बनियाठेर (संभल)। Updated Sun, 19 May 2024 05:30 AM IST
सार

बनियाठेर इलाके में चोरों ने एक रात में तीन घरों से हजारों की नकदी समेत जेवर उड़ा लिए। इससे ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस गश्त के नाम पर खानापूर्ति कर रही है। 

विज्ञापन
Sambhal: Thieves spread panic in Baniyather, goods passed from three houses in one night,
यूपी पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव सराय सिकंदर में शुक्रवार की रात तीन घरों को चोरों ने निशाना बनाया है। एक ही रात में तीन घरों से हुई चोरी से गांव वाले दहशत में आ गए हैं। उधर, घटना की जानकारी परिजनों को शनिवार की सुबह हुई। सूचना पर पहुंची पुजिस जांच पड़ताल में जुटी हैं।

विज्ञापन


मकान स्वामियों ने थाने पहुंचकर चोरी की तहरीर दी है। बनियाठेर थाना क्षेत्र के सराय सिंकदर निवासी गजेंद्र सिंह का मकान जूनियर हाईस्कूल के समीप है। गजेंद्र ने बताया कि परिवार के लोग शुक्रवार की रात गर्मी अधिक होने पर छत पर सो रहे थे। सुबह जब वह उठे तो नीचे कमरे के ताले टूटे पड़े थे।
विज्ञापन


सारा सामान इधर उधर फैला पड़ा था। चोर मकान में दीवार फांद कर घुसे थे। चोरों ने संदूक से सोने चांदी के जेवर और बीस हजार की नगदी चोरी कर ली। वहीं श्मशान घाट वाले रास्ते पर चोरों ने इसी रात वासुदेव और भीमसैन के मकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ही परिवार छत पर सो रहे थे। चोर वासुदेव के मकान से जेवर, पीतल के बर्तन समेत एक लाख रुपये का सामान ले गए। उनकी पत्नी सुबह पांच बजे उठी, तब घटना की जानकारी हुई। भीमसैन के मकान से चोरों ने चांदी के पाजेब, पेंडल समेत पांच हजार का सामान चुरा लिया।


सुबह चोरी की जानकारी हुई तो लोग सन्न रह गए। ग्रामीणों ने कहा कि रात के समय पुलिस गश्त लिए नहीं कर रही है। जिससे चोर सक्रिय हो गए हैं। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की पड़ताल में जुट गई। मकान स्वामियों पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी मोहित काजला ने बताया कि तहरीर मिली है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed