फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   theft container recovered from sambhal

दिल्ली से चोरी कंटेनर संभल से बरामद

Wed, 07 Mar 2018 01:34 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Wed, 07 Mar 2018 01:34 AM IST
विज्ञापन
theft container recovered from sambhal
पुलिस की गिरफ्त में कंटेनर चोरी के आरोप में पकड़े गए लोग। - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली से चोरी हुआ कंटेनर संभल में पुलिस ने बरामद किया है। कंटेनर के साथ तीन लोग पकड़े गए हैं। इनके पास बंदूक और चाकू बरामद हुए हैं। दिल्ली के सुभाष नगर स्थित एक ट्रासपोर्ट कंपनी से सोमवार की रात चोरी हुए कंटेनर को संभल पुलिस ने मंगलवार को पकड़ लिया। कंटेनर में जीपीएस लगा हुआ था। मालिक को कंटेनर की लोकेशन का पता चल रहा था। 
विज्ञापन



 संभल की लोकेशन मिलते ही कंटेनर मालिक ने कंटेनर का पीछा किया और डायल 100 पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने टांडा के बैटला तिराहे पर एक भट्ठे से कंटेनर को बरामद किया है। कंटेनर के साथ पुलिस ने तीन लोगों को भी पकड़ा है। इनके पास से पुलिस को एक बंदूक, दो चाकू बरामद हुआ है। 
विज्ञापन



दिल्ली के सुभाष नगर निवासी सूरज कुमार का मोहल्ले में ही ट्रासपोर्ट का काम है। कंटेनर पर मोहल्ले का ही मोहम्मद अशरफ चालक है। कंटेनर पर एक हफ्ते पहले दिल्ली के थाना आनंदपर्वत क्षेत्र के मोहल्ला बलजीत नगर निवासी सुनील कुुमार हेल्पर का काम करता था। होली पर्व पर तीन दिन की चालक ने छुटटी ले रखी थी और कंटेनर को ट्रासपोर्ट पर सड़क के निकट खड़ा रखा था। सोमवार की रात ट्रासपोर्ट के बाहर से कंटेनर गायब हो गया। चालक मोहम्मद अशरफ वहां पहुंचा तो उसने मालिक से जानकारी की। कंटेनर गायब देख मालिक भी घबरा गया। जीपीएस के सहारे कंटेनर की लोकेशन चेक की तो लोकेशन संभल में मिल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रासपोर्टर सूरज कुुमार ने अपने चालक मोहम्मद अशरफ के साथ ट्रक का पीछा करना शुरू कर दिया। जैसे ही ट्रक संभल-चंदौसी मार्ग पर टांडा के निकट पहुंचा तो ट्रासपोर्टर ने डायल 100 पुलिस को सूचना दे दी। चोरों ने ट्रक को टांडा के निकट बैटला स्थित बंद पड़े एक भट्ठे पर कंटेनर गाड़ी छिपा दी। इसके बाद टांडा चौकी के इंचार्ज बुद्धि प्रकाश गौतम को जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिसबल के साथ                      छापेमारी की। पुलिस ने भट्ठे से कंटेनर गाड़ी को बरामद कर लिया। कंटेनर के अंदर छुपे तीन लोगों ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया। पुलिस ने तीनों लोगों की तलाशी ली तो एक बंदूक (पोनिया), एक छुरी, एक चाकू बरामद हुआ।



 कोतवाली प्रभारी अनिल समानिया ने बताया कि दिल्ली के थाना आनंद पर्वत क्षेत्र के पटेल नगर निवासी सुनील कुमार , बिहार के जिला सीतामढ़ी के थाना सीतागढ़ी के गऊशाला निवासी सन्नी व जिला जौनपुर के थाना बख्शा के लालाबाजार निवासी पवन  को गिरफ्तार किया है। सुनील के कब्जे से एक बंदूक, सन्नी से छुरी व पवन से चाकू और कंटेनर बरामद हुई है। आरोपियों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed