फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Theft by breaking the lock of the house

सूने घर में ताले तोड़ कर लाखों की चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Theft by breaking the lock of the house
धनारी। थाना क्षेत्र के गौरीपुरा में बंद पड़े घर के ताले तोड़कर चोर जेवर व अन्य सामान चोरी कर ले गए। चोरी की सूचना पर पहुंचे मकान मालिक ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

धनारी क्षेत्र के गांव गौरीपुरा निवासी लल्ला सिंह अपनी पत्नी व बच्चों के साथ गाजियाबाद में रहकर मजदूरी करता है। गांव में मकान पर ताला लगा हुआ था। लल्ला सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह करीब दस दिन पहले घर आया था तथा जेवर, नकदी व अन्य सामान घर में रखे संदूक में रखकर ताला लगा चला गया था। पास में ही उसके भाई इंदुपाल का घर है।
विज्ञापन

शनिवार को वह रात में गांव में हो रहे जागरण में गया था। रात के समय जब वह वापस आ रहा था, तो उसने चोरों को घर से निकलते हुए देखा। इंदुपाल को आता देखकर चोर भाग गए। भाई ने शोर मचा और आकर देखा, तो घर ताले टूटे हुए थे। चोर मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे और कमरे में रखे संदूक के ताले तोड़कर चोरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई ने घटना की सूचना फोन पर दी। आकर देखा तो संदूक में रखी सोने की जंजीर, अंगूठी, लौंग, पाजेब व 72 हजार रुपये गायब थे। लल्ला सिंह ने दो आरोपियों के खिलाफ थाने में चोरी की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed