{"_id":"60f5de0f8ebc3e6d5e3452ee","slug":"the-youth-was-beaten-up-by-a-mob-on-suspicion-of-bike-theft-sambhal-news-mbd396315914","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक चोरी के शक में युवक को भीड़ ने निर्वस्त्र कर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक चोरी के शक में युवक को भीड़ ने निर्वस्त्र कर पीटा
विज्ञापन
संभल। बाइक चोरी के शक में एक युवक को भीड़ ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। इस दौरान युवक को निर्वस्त्र कर दिया गया और भीड़ बेरहमी से पिटाई करती रही। इसी दौरान कुछ लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने मारपीट करने से भीड़ को रोका। साथ ही युवक को निर्वस्त्र हालत में दौड़ा दिया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सोमवार को वायरल हुआ यह वीडियो हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन इलाके का है। 11 जुलाई को यह वीडियो बनाया गया था। वायरल वीडियो में भीड़ एक युवक को पकड़े हुए है और बाइक चोरी का आरोप लगाते हुए मारपीट की जा रही है। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि इस युवक ने काफी बाइकें चोरी की होंगी। भीड़ युवक को निर्वस्त्र कर देती है और मारपीट करती दिखाई दे रही है। कुछ लोग पेड़ से बांधकर पिटाई करने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं, लेकिन इसी दौरान कुछ लोग आते हैं और मारपीट करने से भीड़ को रोक देते हैं। साथ ही चोरी के शक में पकड़े गए युवक को निर्वस्त्र हालत में दौड़ा दिया जाता है।
इस पूरे घटनाक्रम का किसी ने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस अधीक्षक ने मामले का संज्ञान लिया तो थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की है। पीड़ित युवक का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट भी दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
::::