{"_id":"60f46a408ebc3e61c21f8540","slug":"the-youth-connecting-the-fuse-of-the-power-line-got-scorched-due-to-electrocution-sambhal-news-mbd396185911","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली लाइन का फ्यूज जोड़ रहा युवक करंट लगने से झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली लाइन का फ्यूज जोड़ रहा युवक करंट लगने से झुलसा
विज्ञापन
संभल। बिजली लाइन का फ्यूज जोड़ते समय युवक को करंट लग गया। करंट लगने से झुलसे युवक को पहले देशी उपचार दिया गया। बाद में उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। युवक का शरीर गंभीर रूप से झुलस गया है। हालत नाजुक बताई जा रही है।
हयातनगर थाना क्षेत्र के लहरा कमंगर गांव में बिजली लाइन का फ्यूज उड़ गया था। बताते हैं कि फ्यूज को सही करने के लिए गांव निवासी छिद्दा के 32 वर्षीय बेटे नासिर ने लाइनमैन से शटडाउन लिया था। नासिर तार सही करने का काम करता है।
फ्यूज को जोड़ते वक्त उसे करंट लग गया। आसपास के लोगों ने तत्काल उसे रेत में दबा दिया। बाद में हालत में सुधार नहीं हुआ तो निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही से हादसा हुआ है। कोई जिम्मेदार ध्यान नहीं देता है। शटडाउन के बाद भी आपूर्ति सुचारु कर दी जाती है।