फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The Youth Business Board will launch a campaign demanding that Chandausi be made a district.

Sambhal News: चंदौसी को जिला बनाने की मांग को लेकर अभियान चलाएगा युवा व्यापार मंडल

Fri, 14 Nov 2025 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 14 Nov 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
The Youth Business Board will launch a campaign demanding that Chandausi be made a district.
चंदौसी (संभल)। अक्रूरजी प्लाजा में बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय युवा उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में चंदौसी को जिला बनाए जाने की मांग उठाई गई। कहा कि इस मांग को लेकर व्यापारी संगठन जल्द ही क्षेत्र में जागरूकता अभियान शुरू चलाएंगे।
विज्ञापन

युवा जिलाध्यक्ष सागर गुप्ता ने कहा कि चंदौसी व्यापारिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान रखता है, जहां दूर-दराज़ से व्यापारी आते हैं, फिर भी यह शहर अपनी अलग पहचान नहीं बना सका। लंबे समय से व्यापारी और आम जनता चंदौसी को जिला बनाने की मांग करो आ रहे हैं।
विज्ञापन

युवा प्रदेश उपाध्यक्ष शाह आलम मंसूरी ने कहा कि चंदौसी का इतिहास अत्यंत पुराना और गौरवशाली है। इसे जिला बनाए जाने से न केवल प्रशासनिक विकास होगा, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों को भी संरक्षित करने में मदद मिलेगी। बैठक के अंत में पदाधिकारियों ने घोषणा की कि अब संगठन चंदौसी को जिला बनाए जाने की मांग को लेकर व्यापक जनजागरण अभियान चलाएगा और यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक सरकार से सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता। इस अवसर पर मोहित अग्रवाल, दीपक कुमार, ताजिम सैफी, राकेश सक्सेना, हिमांशु सक्सेना, सोनू शर्मा, मन्नू अग्रवाल, चुनमुन अग्रवाल, मोहित सक्सेना, सौरभ अग्रवाल, अविनाश रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed