फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The young man who went to see the moon o ramzaan fell from the tank and died

रमजान का चांद देखने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, गिरकर मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
The young man who went to see the moon o ramzaan fell from the tank and died
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के मोहल्ला गैरतपुरा दीपासराय में रमजान का चांद देखने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ा युवक गिर गया। परिजन घायलावस्था में युवक को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। पुलिस कार्रवाई के बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया गया है। शुक्रवार को शाम साढ़े छह बजे करीब गैरतपुरा दीपासराय निवासी लबीब (24) पुत्र हाजी कसीम की बंद पड़ी पानी की टंकी से गिरकर मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब युवक रमजान का चांद देखने के लिए टंकी पर चढ़ा था। इसी दौरान अचानक फिसल कर नीचे गिर गया। जिसमें गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन आनन-फानन में निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पीड़ित पिता ने बताया कि युवक अपने चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। हाफिज की पढ़ाई कर रहा था। उसकी मौत से परिजन सदमे में हैं। मां आशकारा का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed