फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The young man took the teenager by luring him, report filed

किशोरी को बहला फुसला ले गया युवक, रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
The young man took the teenager by luring him, report filed
बनियाठेर (संभल)। बनियाठेर क्षेत्र के गांव निवासी किशोरी शनिवार से गायब है। किशोरी के पिता ने मुरादाबाद के युवक पर बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है और पुलिस किशोरी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह सात अगस्त शनिवार को पशुओं को चराने गया था। उसकी 17 वर्षीय बेटी मां से खेत पर धान की फसल देखने की बात कहकर घर से गई थी। वह शाम को घर लौटा, तो उसकी बेटी घर वापस नहीं लौटी थी। सभी जगह उसे तलाश किया, पर कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन

अब अन्य लोगों से मालूम हुआ है कि मुरादाबाद जनपद के थाना मैनाठेर क्षेत्र के गांव मिलक निवासी हरदेव सिंह उसे बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी हरदेव सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है और किशोरी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed