{"_id":"64f0ead1a1cfd91151043685","slug":"the-young-man-returning-from-his-maternal-home-broke-his-breath-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-2373-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: पत्नी को मायके छोड़कर लौट रहे युवक ने तोड़ दिया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: पत्नी को मायके छोड़कर लौट रहे युवक ने तोड़ दिया दम
विज्ञापन
बहजोई। पत्नी को मायके छोड़कर बाइक से लौट रहे युवक ने बहजोई में पहुंचकर दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस व परिजन भी पहुंच गए। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे नगर के मोहल्ला कृष्णा कुंज निवासी युवक सत्यनारायन पुत्र वासुदेव शर्मा पजाया के निकट अचानक गिरकर बेहोश हो गया। सूचना पर पहुंची 108 नंबर एंबुलेंस बेहोशी की हालत में युवक को सरकारी अस्पताल लाई। यहां चिकित्साधिकारी डॉ. शुभम अग्रवाल ने युवक सत्यनारायन (32) को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पिता वासुदेव शर्मा का कहना था कि सत्यनारायन रक्षाबंधन को लेकर अपनी पत्नी प्रिया को मायके छोड़ने के लिए सुबह घर से निकला था।
इसके बाद शाम को जानकारी मिली कि वापस लौटते समय पजाया स्थित एक दुकान पर आकर वह बेहोश हो गया। अस्पताल पहुंचने पर बेटे को मृत घोषित कर दिया गया। सत्यनारायन के तीन बेटों के भविष्य पर संकट रहेगा।
विज्ञापन
प्रभारी इंस्पेक्टर पंकज लवानियां ने बताया कि पिता की तहरीर पर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद युवक की मौत का सही कारण सामने आ सकेगा। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।