फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The young man gave his life by hanging

फंदे पर लटक कर युवक ने दी जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
The young man gave his life by hanging
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव सैंजना के बाहर एक युवक का शव पेड़ के सहारे फंदे पर लटका मिला। परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने ससुरालियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीड़ित परिवार की ओर से तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

बुधवार रात साढ़े आठ बजे कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव खरपसा निवासी जितेंद्र यादव (28) पुत्र धर्मवीर ने गांव सैंजना के नजदीक एक पेड़ से लटक कर जान दे दी। युवक ने जान देने से पहले अपने चाचा महीलाल को फोन कर बताया था कि उसके ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की है और अब वह गांव सैंजना में है और यहीं जान देने जा रहा है। चाचा ने अपने भतीजे से जान न देने की प्रार्थना की और मौके पर आने का हवाला दिया। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो युवक ने पेड़ से रस्सी के फंदे के सहारे लटक कर जान दे दी थी। मृतक के चाचा ने बताया कि उनके उसकी शादी बहजोई थाना क्षेत्र के गांव रतीपुर निवासी युवती से हुई थी। पत्नी मायके में गई हुई थी। बुधवार सुबह जितेंद्र भी बाइक से ससुराल गया था। वहां पत्नी से घर आने को लेकर विवाद हुआ और लौटते समय गांव सैंजना के नजदीक फंदे से लटक कर जान दे दी। युवक अपने पीछे दो बच्चे छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed