फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The work of putting a shed on the stepwell is complete

Sambhal News: बावड़ी पर शेड लगाने का काम पूरा, अब होगी तारकशी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
The work of putting a shed on the stepwell is complete
चंदौसी। बावड़ी को बारिश के पानी से बचाने के लिए शेड लगाए जाने का शनिवार को पूरा हो गया। अब बावड़ी में पशु आदि न घुस सकें। इसके लिए बावड़ी की बाउंड्री पर तारकशी की जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष कौशल किशोर वंदेमातरम् ने 21 दिसंबर 2024 को तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम राजेंद्र पैंसिया को प्रार्थना पत्र देकर मोहल्ला लक्ष्मणगंज में स्थित एक खाली प्लाट में बावड़ी दबे होने का दावा किया था। उसी दिन डीएम ने नगर पालिका की टीम भेज कर खाली प्लाट की खोदाई शुरू कराई, तो बावड़ी का अस्तित्व सामने आने लगा। शुरूआत में बावड़ी की खोदाई के दौरान गैस निकलने पर एएसआई ने दो जनवरी 2025 को खोदाई पर रोक लगा दी थी। हालांकि जांच में गैस जहरीली नहीं पाई गई। तब से ही बावड़ी की खोदाई का कार्य बंद चल रहा है।
विज्ञापन

बावड़ी में बारिश का पानी न घुस सके। इसको लेकर डीएम राजेंद्र पैंसिया ने पालिका को बावड़ी को शेड से ढकने के आदेश दिए थे। इसके बाद नगर पालिका की ओर से बावड़ी पर शेड लगाने का कार्य शुरू किया गया था। चारों ओर करीब तीन फीट की बाउंड्रीवाल बनाकर लोहे के पिलर पर शेड लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ धर्मराज राम ने बताया कि शेड लगाने का कार्य पूरा हो चुका है। बावड़ी में पशु आदि न घुस सकें। इसके लिए बाउंड्री पर तारकशी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed