फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The wife was adamant on the insistence of going home, killed

मायके जाने की जिद पर अड़ी थी पत्नी, मार डाला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
The wife was adamant on the insistence of going home, killed
हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव लहरा कंमगर में विवाहिता की हत्या के बाद रोते बिलखते परिजन। - फोटो : SAMBHAL
पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी खुद ही थाने पहुंच गया और पुलिस को जानकारी दी कि मायके जाने की जिद पर अड़ी थी इसलिए मार डाला। आरोपी का इकबाल ए जुर्म सुनने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो घर में महिला का शव पड़ा हुआ था। विवाहिता के मायके वालों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति, ससुर और ननद के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर थाने पहुंचे आरोपी की गिरफ्तारी दिखाकर उसे जेल भेज दिया। उधर, विवाहिता के मायके वालों यह आरोप लगाते हुए सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया कि पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। हालांकि पुलिस ने उनको समझा-बुझाकर शांत करा दिया।
विज्ञापन

हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव लहरा कंमगर निवासी सलमान दिल्ली में रहकर मजदूर करता है। वह कुछ दिन पहले ही दिल्ली से वापस आया तो उसके बेटे की तबीयत खराब हो गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह सलमान थाने पहुंचा और पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी सायबा (23) की हत्या कर दी है। बेटी की मौत की जानकारी मिलने के बाद सायबा के पिता जरीफ ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। उनका आरोप है कि उन्होंने एक साल पहले ही अपनी बेटी की शादी की थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए परेशान करते थे। इसको लेकर कई बार पंचायत भी हुई थी, लेकिन ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे तंग करना नहीं छोड़ा। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सायबा के पति सलमान, ससुर हाकम और ननद राबिया के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर सलमान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

वहीं पोस्टमार्टम के शायबा के मायके वालों ने यह कहते हुए शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया कि उन्होंने जो तहरीर दी थी उसमें से सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है। मौके पर पहुंची पुलिस के कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। हयातनगर थाना प्रभारी राजेश सोलंकी ने बताया कि मायके वालों ने जाम लगाने का प्रयास किया गया था। एक अन्य को भी विवाहिता के परिजन आरोपी बता रहे हैं। यदि लिखकर देते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेहरे पर नहीं दिखा अफसोस, हंसकर देता रहा जानकारी
पत्नी की हत्या के बाद आत्मसमर्पण करने वाले सलमान को जब जिला अस्पताल में चिकित्सकीय परीक्षण के लिए पहुंचा तो उसके चेहरे पर अफसोस का भाव नहीं था। उसने बताया कि वह अपनी पत्नी से परेशान था। पत्नी जब भी मायके जाती थी तो विवाद बताकर आने से मना करती थी। बृहस्पतिवार की रात को भी पत्नी ने मायके जाने की बात कही थी।
गंड़ासे से पत्नी की गले पर किया था वार
आरोपी सलमान ने बताया कि वह सुबह फज्र की नमाज पढ़ने के बाद बेटे की कब्र पर गया था और अगरबत्ती लगाकर जब घर लौटा तो पत्नी सो रही थी। उसको सोते से उठाया था। मायके जाने को लेकर बातचीत की। विवाद बढ़ने पर गुस्सा आ गया और घर में रखे गंड़ासे से गर्दन पर हमला कर दिया।
हत्या के बाद पीया पानी फिर भाई को बताई कहानी
आरोपी ने बताया कि उसने पत्नी की हत्या घर के कमरे में की थी। इसके बाद वह कमरे से बाहर निकल कर आया और हाथ धोए और पानी पीया। उसका बड़ा भाई मौसम अली सो रहा था। उसको जगाया और बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और वह अब आत्मसमर्पण करने के लिए थाने जा रहा है। इसके बाद वह थाने के लिए पैदल ही चल दिया।

तहरीर के आधार पर दहेज हत्या में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी पति भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किए जाने के लिए टीम लगाई गई हैं। जल्द उन्होंने भी गिरफ्तार किया जाएगा।
चक्रेश मिश्र, एसपी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed