{"_id":"6804094eb81593f93c0fb67d","slug":"the-waqf-inspector-from-lucknow-investigated-the-dispute-over-janetas-dargah-chandausi-news-c-204-1-chn1003-119348-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: लखनऊ से आए वक्फ निरीक्षक ने की जनेटा की दरगाह के विवाद की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: लखनऊ से आए वक्फ निरीक्षक ने की जनेटा की दरगाह के विवाद की जांच
विज्ञापन
चंदौसी/जनेटा। जनेटा दरगाह प्रकरण में शनिवार को सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड लखनऊ से वक्फ निरीक्षक नोमान शमसी ने जनेटा दरगाह शरीफ पहुंच कर दरगाह पर चल रहे विवाद के संबंध में जांच की। बोर्ड के निर्देश पर वक्फ निरीक्षक ने दरगाह कमेटी के साथ ही शिकायतकर्ता जावेद मोहम्मद के भी बयान लिए।
जावेद मोहम्मद ने डीएम के साथ ही मुख्यमंत्री को शिकायतीपत्र भेजकर दरगाह के मुतवल्ली पर सरकारी जमीन को वक्फ की बताकर कब्जा करने व अनियमितताओं के आरोप लगाए थे। जिसका संज्ञान लेते हुए तहसील प्रशासन ने मंगलवार को मौके पर पहुंच कर जांच की थी। इस दौरान सरकारी जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया था।
इसी क्रम में शनिवार को सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड लखनऊ से वक्फ निरीक्षक नोमान शमसी ने दरगाह शरीफ पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल की। वक्फ निरीक्षक ने दरगाह कमेटी के साथ ही शिकायत कर्ता जावेद मोहम्मद के भी लिखित बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
वक्फ निरीक्षक नोमान शमसी ने बताया कि लखनऊ बोर्ड की ओर से उन्हें दरगाह प्रकरण की जांच के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि वक्फ बोर्ड में दरगाह का पंजीकरण 2011 में हुआ था। संवाद