फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The thieves opened fire when they tried to surround them

Sambhal News: घेरने की कोशिश पर चोरों ने की फायरिंग

Fri, 25 Jul 2025 01:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 25 Jul 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
The thieves opened fire when they tried to surround them
संभल। असमोली थाना क्षेत्र के बेला समेत चार गांवों में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने जमकर आंतक मचाया। बेला गांव में चोरों ने कब्रिस्तान के पास से किसान के पशु खोलने का प्रयास किया। जाग होने पर ग्रामीणों ने विरोध किया तो चोर फायरिंग कर भाग निकले।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि चोर गाड़ी से आए थे। उन्हें ललकारा तो वे भाग निकले। इसके बाद पड़ोसी गांव बिलालपत में चोरों होने का शोर मचा। ग्रामीणों ने चोरों को ललकारते हुए दौड़ा लिया। इसके बाद गांव हरसिंहपुर में चोर पहुंच गए। यहां काफी देर तक आंतक बनाए रखा लेकिन ग्रामीणों की सख्ती के बाद चोरी में कामयाब नहीं हो सके। चोर यही नहीं रूके, बाद में गांव शफातनगर का रुख किया। जहां काफी देर तक वाहन से ही रैकी करते रहे। हालांकि, ग्रामीण जाग रहे थे लेकिन डर और दहशत के चलते उन्होंने टोकने की जहमत नहीं उठाई। देररात्रि तक चोरों का आंतक बना रहा। थाना प्रभारी राजीव कुमार मलिक ने बताया कि कोई सूचना नहीं मिली है पर एतियातन पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ क्षेत्र में गश्त पर है। वे खुद भ्रमण पर हैं। यदि कहीं से भी कोई ऐसी सूचना आती है तो तत्काल एक्शन लिया जाएगा। ग्रामीणों को डरने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed