फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The thief cheated the woman in the name of getting free medicine

Sambhal News: उचक्के ने महिला को मुफ्त दवा दिलाने के नाम पर ठगा

Sat, 06 May 2023 01:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 06 May 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
The thief cheated the woman in the name of getting free medicine
चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के फव्वारा चौक पर मुफ्त में दवा दिलाने के बहाने उचक्का ने महिला से सोने के कुंडल व दस हजार रुपये की ठग कर फरार हो गया। घटना की जानकारी होने पर महिला के परिजनों के पहुंचे और उचक्के की कई स्थानों पर खोजबीन की। मगर कोई सफलता नहीं मिली। घटना की तहरीर थाने में नहीं दी गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लोधियान निवासी रामदति 55 वर्ष पत्नी प्रभु दयाल शुक्रवार की सुबह साढ़े दस बजे एलर्जी की दवा लेने फव्वारा चौक पर आई थी। तभी एक अनजान व्यक्ति ने महिला के साथ बातचीत शुरू कर दी और महिला को अपना परिचित बताया। महिला ने बताया कि वह एलर्जी की दवा लेने आई है। तब अनजान व्यक्ति ने महिला को बातों में लगाकर मुफ्त में दवा दिलाने की बात कही। इस पर महिला ने विश्वास कर लिया। तभी उचक्के ने महिला को बातों में लगाकर कानों से कुंडल उतरवा लिए तथा दस हजार रुपये की नकदी ले ली। कुछ देर बाद आरोपी महिला को झांसा देकर फरार हो गया। आरोपी के जाने के बाद महिला को ठगी का अहसास हुआ और अपने परिजनों को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने महिला से जानकारी कर आरोपी की तलाश की। मगर उसका कोई सुराग नहीं लग सका। घटना की तहरीर कोतवाली में नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed