{"_id":"62c09ed8a88b711d8b1d1b56","slug":"the-teenager-was-adamant-on-going-with-me-if-she-did-not-agree-then-she-gave-poison-chandausi-news-mbd433365364","type":"story","status":"publish","title_hn":"'किशोरी मेरे साथ जाने की जिद पर अड़ी थी, नहीं मानी, तो दे दिया जहर'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'किशोरी मेरे साथ जाने की जिद पर अड़ी थी, नहीं मानी, तो दे दिया जहर'
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की सुबह कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव में नलकूप के पास बेहोशी की हालत में मिली किशोरी की मौत जहरीले पदार्थ के सेवन से हुई थी। पुलिस ने हत्यारोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि किशोरी उससे प्रेम करती थी। रात को उसके साथ जाने की जिद पर अड़ी थी। नहीं मानी, तो उसे जहरीला पदार्थ खिला दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही युवक पर उसकी पोती को बहला-फुसलाकर ले जाने और जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने का आरोप लगाया था। किशोरी के साथ दुष्कर्म की भी आशंका जताई थी। मुरादाबाद में हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक किशोरी की मौत जहरीले पदार्थ के सेवन से हुई है। पुलिस ने शनिवार की सुबह हत्यारोपी युवक भगवान सिंह उर्फ काला को अटवा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी युवक ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि किशोरी उससे प्रेम करती थी। बुधवार की रात वह मिलने आई थी। इसके बाद वह मेरे घर जाने का दबाव बना रही थी। उसे बार-बार समझाया लेकिन वह अपने घर जाने को तैयार नहीं हुई। नहीं मानी, तो उसे जीने मरने का वास्ता देकर जहरीला पदार्थ खिलाकर दिया। बाद में उसकी हालत बिगड़ गई और बेहोशी की हालत में पहुंच गई। बृहस्पतिवार की सुबह किशोरी के परिजनों ने घरवालों पर दबाव बनाया, तो मजबूरी में उसे बेहोशी की हालत में नलकूप के पास छोड़ दिया था।
विज्ञापन
किशोरी के हत्यारोपी युवक को अटवा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी युवक ने किशोरी को जहर देकर हत्या करने की बात स्वीकार की है। बताया कि किशोरी उससे प्रेम करती थी, उसके साथ जाने की जिद कर रही थी, इस कारण जहरीला पदार्थ दे दिया था।
राजेश कुमार पांडेय, थानाध्यक्ष कुढ़फतेहगढ़