फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The teenager gave up his life by hanging himself after informing his friends over the phone

Sambhal News: दोस्तों को फोन पर सूचना देकर फंदे पर लटककर किशोर ने दे दी जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
The teenager gave up his life by hanging himself after informing his friends over the phone
चंदौसी। नगर के एक मोहल्ला निवासी 17 वर्षीय किशोर ने बृहस्पतिवार रात अपने कमरे के पंखे से प्लास्टिक की रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले युवक ने आत्महत्या की सूचना अपने दोस्तो को दी लेकिन जब तक दोस्त उसके घर पहुंचे, तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। इकलौते बेटे की मौत से मां बदहवास हो गई।
विज्ञापन

गणेश कॉलोनी की एक गली निवासी किशोर अपनी मां के साथ किराये के मकान में रहता था। बृहस्पतिवार रात किशोर ने अपने कमरे में लगे पंखे से प्लास्टिक की रस्सी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। बताया जाता है कि इससे पहले युवक ने अपने दोस्तों को फोन पर आत्महत्या करने की जानकारी दी थी। जब दोस्त उसके मकान पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। दोस्तों ने दरवाजा तोड़ा तो कमरे के अंदर किशोर पंखे से प्लास्टिक की रस्सी के सहारे लटका हुआ था।
विज्ञापन

दोस्तों ने उसे नीचे उतारा और निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इकलौते बेटे की मौत की खबर सुनकर मां बदहवास हो गई। मां ने बताया कि वह लोगों के घरों में काम करती है, उसका बेटा मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसने आत्महत्या क्यों की, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। किशोर की मौत की खबर सुनकर अन्य परिवार के लोग आ गए और किशोर के शव को बदायूं जिले के एक गांव में ले गए। मामले की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed