फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The team that went to seize the polythene clashed with the traders

पॉलिथीन जब्त करने गई टीम की व्यापारियों से नोकझोंक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
The team that went to seize the polythene clashed with the traders
पॉलिथीन को लेकर चलाए जा रहे अभियान के दौरान नायब तहसीलदार व व्यापारियों में खासी नोकझोंक हुई। इस दौरान करीब 20 मिनट तक हंमागे की स्थिति रही। काफी देर तक बाजार में हंगामे की स्थिति रही। नायब तहसीलदार ने बताया कि मोहल्ला नया बाजार में एक दुकानदार से 35 किलो पॉलिथीन और 25 हजार का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे नायब तहसीलदार निश्चय कुमार के नेतृत्व में राजस्व विभाग समेत पालिका प्रशासन व पुलिस की टीम नगर के मोहल्ला नया बाजार चौक में पहुंची और एक दुकान से पॉलिथीन को लेकर जानकारी ली। इस बीच पालिका प्रशासन ने दुकान से पॉलिथीन आदि सामान को जब्त करना शुरू कर दिया। इसको लेकर दुकानदार समेत दूसरे व्यापारी विरोध करने लगे और नायब तहसीलदार व व्यापारियों के बीच नोकझोंक होने लगी। करीब 20 मिनट बाद नायब तहसीलदार समेत राजस्व व पालिका की टीम पॉलिथीन को जब्त कर कोतवाली पहुंच गई। बाद में कुछ व्यापारी नेता व भाजपाई भी कोतवाली पहुंच गए। जहां करीब घंटे भर से अधिक समय तक नायब तहसीलदार, व्यापारियों व भाजपाइयों के बीच बातचीत चली। बातचीत के बाद नायब तहसीलदार ने बताया कि मोहल्ला नया बाजार के एक दुकान स्वामी से 35 किलोग्राम पॉलिथीन जब्त करने तथा 25 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है। उन्होंने बताया कि पॉलिथीन को लेकर अभियान जारी रहेगा। इस बीच इंस्पेक्टर राहुल कुमार मय पुलिस टीम के मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed