फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The team that arrived to investigate the road repair found flaws

सड़क मरम्मत की जांच करने पहुंची टीम को मिलीं खामियां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
The team that arrived to investigate the road repair found flaws
सड़क मरम्मत की जांच करने पहुंची टीम को मिलीं खामियां
विज्ञापन

चंदौसी (संभल)। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सतीश अरोरा ने रथयात्रा पर मार्ग की सड़क मरम्मत की जांच के लिए जिलाधिकारी से शिकायत की थी। इसके बाद डीएम ने सड़क की गुणवत्ता की जांच को टीम गठित की। शनिवार को जांच टीम ने मौके पर पहुंच जांच की। जिसमें सड़क की गुणवत्ता कम मिली। साथ ही सड़क की चौड़ाई आधा मीटर तो कही तीस सेंटीमीटर कम मिली। उसकी मोटाई भी 25 फीसदी तक कम मिली। इस दौरान व्यापारियों व नागरिकों ने पालिका अधिकारी व जेई को खरीखोटी सुनाई।
नगर पालिका परिषद द्वारा ठेकेदार से रथयात्रा मार्ग पर सड़क मरम्मत का कार्य कराया गया था। सड़क की मरम्मत में अनियमितता होने को लेकर मंगलवार को व्यापारियों ने प्रदर्शन कर जांच कराने की मांग की थी। साथ ही भाजपा जिला उपाध्यक्ष सतीश अरोरा ने जिलाधिकारी को लिखित शिकायत कर सड़क की जांच कराने की मांग की थी। इसके बाद जिलाधिकारी ने सड़क मरम्मत को लेकर जांच टीम गठित कर दी। शनिवार को टीम में शामिल परियोजना अधिकारी रमेश चंद्र, अधिशासी अभियंता रविकांत वर्मा, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यू किशनवीर सिंह रथयात्रा मार्ग पर सड़क मरम्मत की जांच करनी प्रारंभ कर दी। मौके पर भाजपा नेता व अन्य व्यापारी भी पहुंचे। साथ ही नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी विजय पाल सिंह, जेई केके अग्रवाल भी मौजूद रहे। टीम के साथ व्यापारियों ने फड़याई बाजार में सड़क खोदकर देखी तो गुणत्ता में कमी निकली। इसी स्थान पर सड़क की लंबाई 5.50 मीटर के स्थान पर 4.70 मीटर निकली। इसके कुछ आगे सड़क 5.50 मीटर स्थान पर 4.50 मीटर निकली। इस दौरान व्यापारियों व नागरिकों ने जेई केके अग्रवाल से काफी नोक-झोंक हुई। जिसे ईओ ने व्यापारियों व नागरिकों को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

टीम ने लाठी बाजार, नमक मंडी, फड़याई बाजार, ब्रह्म बाजार, कैथल गेट तक चेक किया। इसके अलावा अजंता टॉकीज के सामने पड़ी नई हार्टमिक्स सड़क की भी जांच की। जांच टीम अपने साथ सड़क का सैंपिल लेकर गई। इस अवसर पर योगेश गोल्डन, तरुण कुमार नीरज, अनुज वार्ष्णेय सहित अन्य व्यापारी व नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed