{"_id":"68701abad11ac2a92b0736b8","slug":"the-surging-ganges-has-started-eroding-the-coastal-village-sambhal-news-c-204-1-chn1003-121406-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: उफान मारती गंगा ने तटीय गांव किनारे कटान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: उफान मारती गंगा ने तटीय गांव किनारे कटान शुरू
विज्ञापन
गुन्नौर। गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। गंगा उफान मारने लगी है। साथ ही खादर क्षेत्र में गंगा ने कटान भी शुरू कर दिया है। पानी किसानों के खेतों तक पहुंचने लगा है। नरोरा बैराज पर बृहस्पतिवार को गंगा का जलस्तर पांच सेंटीमीटर और बढ़ गया। खतरे के निशान से गंगा लगभग एक मीटर नीचे बह रही है। लगातार बढ़ रहे गंगा के जलस्तर से खादर क्षेत्र के किसानों की चिंता बढ़ने लगी है। वहीं गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम नजर नहीं आ रहे। गांव ईशमपुर गंगा घाट पर पूर्णिमा पर बृहस्पतिवार को क्षेत्र के कच्चे घाटों पर श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान किया। जिसमें प्रशासन की ओर से न तो ऐसे घाटों पर बैरिकेडिंग की गई न ही किसी प्रकार की चेतावनी बोर्ड लगाए गए। ऐसे घाटों पर स्नान करना कभी भी मुसीबत हो बन सकता है।
ईसमपुर डांडा कच्चे घाट पर श्रद्धालुओं को गहरे में स्नान करने से रोकने के लिए पुलिस भी नजर नहीं आई। उधर, गंगा के तेज बहाव से ईशमपुर डांडा तट पर कटान शुरू हो गया है।
गंगा घाटों पर सुरक्षा के इंतजाम को लेकर जानकारी नहीं है। जानकारी कर बचाव के इंतजाम किए जाएंगे। वंदना मिश्रा, एसडीएम गुन्नौर।
-- -- -- --
कटान होने से दहशत में आए किसान
गुन्नौर। गंगा के जलस्तर में लगातार उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। बृहस्पतिवार की सुबह जलस्तर में पांच सेंटीमीटर वृद्धि हुई। जो शाम को तीन सेंटीमीटर कम हो गई। गंगा खादर क्षेत्र में कटाव हो रहा है। जिससे अब तक किसानों की काफी फसल बर्बाद हो चुकी है। चौधरी चरण सिंह गंगा नरोरा बैराज पर बुद्धवार को डाउनस्ट्रीम डाउन में 71077 क्यूसेक पानी पास हो रहा था जो बृहस्पतिवार को बढ़कर 78081 कयूसेक हो गया। हालांकि यह खतरे के निशान से अभी दूर है। किसानों की 50 बीघा से अधिक फसल बह गई है। जिससे किसान चिंता में हैं।