फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Accusation of attempting to illegally encroach upon temple land.

Sambhal News: मंदिर की भूमि पर अवैध कब्जा करने की कोशिश का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Accusation of attempting to illegally encroach upon temple land.
संभल। गांव मंडलाई स्थित श्री अर्धनारीश्वर महाकाल मंदिर की भूमि पर अवैध कब्जे की कोशिश का आरोप लगा है। ग्रामीणों और महर्षि भगवान वाल्मीकि महासभा के पदाधिकारियों ने सोमवार को एसडीएम विकास चंद्र को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मंदिर परिसर की भूमि पर यथास्थिति बनाए रखने और पैमाइश संबंधी आदेश को निरस्त करने की मांग की।
विज्ञापन

महासभा के पदाधिकारियों ने बताया कि मंडलाई गांव का यह मंदिर एक प्राचीन धार्मिक स्थल है। यहां लंबे समय से विभिन्न हिंदू समाज के लोग पूजा-पाठ करते आ रहे हैं। मंदिर परिसर की भूमि चारों ओर से दीवार से घिरी हुई है और ग्रामीण इसकी देखरेख करते हैं। कुछ लोग निजी स्वार्थ के चलते इस भूमि पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय स्तर पर गलत जानकारी देकर प्रशासनिक कार्रवाई कराने की कोशिश की जा रही है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है। महासभा ने मंदिर को वाल्मीकि समाज का प्रमुख धार्मिक स्थल बताया। उन्होंने कहा कि यहां होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों में सभी हिंदू समाज के लोग शामिल होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन से की जांच की मांग
ग्रामीणों और महासभा के पदाधिकारियों ने प्रशासन से मांग की कि मंदिर परिसर की भूमि पर किसी प्रकार का कब्जा या नया निर्माण न होने दिया जाए। उन्होंने पैमाइश संबंधी आदेश को निरस्त कर भूमि पर पूर्व की स्थिति बनाए रखने की मांग की। साथ ही मामले की जांच कर किसी भी पक्ष के हित में आदेश जारी न करने का आग्रह किया। ज्ञापन देने वालों में नरेंद्र कुमार, महेंद्र कुमार, प्रेम सिंह, बबलू कुमार, मनवीर कुमार, डोरी लाल, राजपाल, जोगेंद्र सिंह, विक्रम सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed