फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Young woman assaulted over insistence on living with a woman.

Sambhal News: महिला के साथ रहने की जिद पर युवती से मारपीट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Young woman assaulted over insistence on living with a woman.
जुनावई। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने गंगावास गांव के तीन लोगों पर लाठी-डंडे और बेल्ट से पीटकर घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार युवती कुछ समय पहले गंगावास निवासी व्यक्ति के साथ नोएडा की गढ़ी मंडी में काम करने गई थी। वहां उसकी पहचान गंगावास निवासी महिला से हुई। दोनों में दोस्ती हो गई और दोनों काम के लिए राजस्थान के भिवाड़ी चली गईं। दो माह बाद गंगावास की महिला के परिवार के लोग भिवाड़ी पहुंचे और 21 सितंबर को उसे गांव गंगावास ले आए।
विज्ञापन

युवती भी महिला के साथ उसके घर पहुंच गई और वहीं रहने की जिद करने लगी। आरोप है कि इसको लेकर महिला के पति ने उससे जाने के लिए कहा। युवती का आरोप है कि 23 सितंबर को इसी बात को लेकर तीनों ने उसके साथ लाठी-डंडों और बेल्ट से मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद वह थाना जुनावई पहुंची और तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी धीरज सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर पर महिला के पति समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed