{"_id":"5aaacdba4f1c1bc3758b5a7d","slug":"the-student-of-the-llb-gave-the-flaw","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलएलबी के छात्र ने फंदा लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलएलबी के छात्र ने फंदा लगाकर जान दी
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
Updated Fri, 16 Mar 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
Syrian blogger hanging
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली की आवास विकास कालोनी में एलएलबी के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया ? इससे परिजन भी अनभिज्ञ है। छात्र की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए किसी अन्य को जिम्मेदार नहीं बताया है। पुलिस ने मौके पर जाकर जानकारी ली। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
बदायूं के ग्राम गाजीपुरा निवासी अभय सिंह (23) बचपन से यहां आवास विकास निवासी बुआ कांता के पास रहता था, वह बरेली कालेज से एलएलबी कर रहा है। अभय सिंह गुरुवार की सुबह परिजनों ने सोने की बात कहकर ऊपर चला गया। अपराह्न दो बजे किरायेदार की बच्ची किसी काम से ऊपर गई तो उसने अभय को कुंडे में शाल से फंदा बनाकर लटका पाया तो वह चीख उठी। उसने यह बात नीचे जाकर बताई। इससे परिजनों में हड़कंप मच गया।
तहेरे भाई देवेंद्र ने अन्य लोगों की मदद से नीचे उतारा। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ था। इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव की तलाशी के दौरान जेब से एक सुसाइड नोट निकला। जिसमें लिखा हुआ था कि मेरी मौत का कोई जिम्मेदार नहीं, यह आत्मघाती कदम में स्वयं उठा रहा हूं। परिजन भी उसकी मौत के कारण से अनभिज्ञ बने हुए है। हालांकि परिजनों का कहना है कि वह कई दिन पहले अपने दोस्त के साथ लखनऊ गया था। मंगलवार को लखनऊ से वापस आया तो खोया-खाया सा था और खाना भी नहीं खाया। परिजनों द्वारा शव के पोस्टमार्टम से इंकार करने पर पुलिस ने कार्रवाई कर शव उनके सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
थाना रजपुरा क्षेत्र में ग्राम जहानपुर के जंगल में एक युवक का शव शीशम के पेड़ से लटका मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर रजपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतारकर शिनाख्त कराने की कोशिश की। एसपी और सीओ गुन्नौर ने भी मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली। युवक की शिनाख्त धनारी निवासी नंदराम कुशवाहा के रूप में हुई । परिजनों ने युवक के ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए युवक की पत्नी समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना धनारी कस्बा निवासी नंदराम (26) की शादी कोतवाली अनूपशहर क्षेत्र ग्राम बच्चीखेड़ा निवासी महावीर की बेटी कुंती से चार वर्ष पहले हुई थी। परिजनों के अनुसार करीब दो पर्ष पहले नंदराम और उसकी पत्नी फरीदाबाद स्थित एक नर्सरी फार्म में कार्य करते थे। उन्हीं के साथ ससुराल वाले भी काम करते थे। उस समय नंदराम ने अपने ससुर को एक लाख रुपये उधार दिए। कुछ समय बाद नंदराम ने पैसे वापस मांगे तो ससुराल वाले टालने लगे। पैसे को लेकर नंदराम और उसकी पत्नी कुंती में भी विवाद हो गया। इसके बाद कुंती नाराज होकर अपने मायके चली गई। आरोप है कि ससुराल पक्ष की ओर से दहेज प्रथा का मुकदमा भी दर्ज कराया गया। तब से ही पत्नी कुंती मायके में रह रही थी।
परिजनों के अनुसार नंदराम मंगलवार सुबह घर से अपनी ससुराल कोतवाली अनूपशहर क्षेत्र के ग्राम बच्चीखेड़ा जाने की बात कहकर घर से गया था। गुरुवार सुबह युवक का शव रजपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम जहानपुर के जंगल में शीशम के पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों ने जब युवक का शव पेड़ से लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह बल फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि नंदराम के बड़े भाई वीरपाल की तहरीर पर पत्नी कुंती, साले मूलचंद और प्रेमपाल सिंह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अब घटना की जांच की जा रही है।