फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The son was given a bet for the land, the former chief's assassination

जमीन के लिए बेटे ने सुपारी देकर कराई थी पूर्व प्रधान की हत्या

Thu, 18 Jan 2018 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Thu, 18 Jan 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
The son was given a bet for the land, the former chief's assassination
crime
असमोली थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर जसकोली के पूर्व प्रधान की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया। बेटे ने ही जमीन के लिए अपने साले की मदद से पूर्व प्रधान की हत्या की योजना बनाई थी। भाड़े के हत्यारों को 50 हजार रुपये में हत्या के लिए सुपारी दी गई थी। पुलिस ने बेटे और उसके साले समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए तीन तमंचे, कारतूस और खोखे बरामद किए हैं। तीन आरोपी भागे हुए हैं।
विज्ञापन


गांव सैदपुर जसकोली के पूर्व प्रधान शिवराज सिंह की 9 जनवरी को शराब के ठेके पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दो बाइकों पर सवार होकर पांच हमलावर आए थे। जो वारदात को अंजाम देने के बाद भाग गए थे। पुलिस अधीक्षक रविशंकर छवि, अपर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडेय ने भी मौके का जायजा लेकर थाना पुलिस को हत्या के खुलासे के निर्देश दिए थे। इस मामले में शिवराज सिंह के बड़े बेटे जयवीर ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


मोबाइलों की काल डिटेल निकालने के बाद हत्या के मामले में पुलिस को सफलता मिली और चौंका देने वाला सच सामने आया है। थानाध्यक्ष राजवीर सिंह, उपनिरीक्षक बृजमोहन रावत व सिपाहियों ने 17 जनवरी की सुबह 11 बजे गांव रायाबुजुर्ग के चौराहे से पूर्व प्रधान के छोटे बेटे पवन समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार करके पूछताछ की तो टूट गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि शिवराज सिंह पर 20-25 लाख रुपये का बैंक का लोन था। जिसे लेकर 8-10 बीघा जमीन बेचने को तय कर दी थी। यह बात पूर्व प्रधान के छोटे बेटे पवन को नागवार गुजरी। पुलिस के मुताबिक छोटे बेटे को यह भी लग रहा था कि वह जमीन बेचने का विरोधी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए उसके पिता अपनी बाकी बची जमीन बड़े बेटे को देंगे। इस स्थिति से खफा हुए पवन ने अपने साले शुभम निवासी गांव ऐंचवाड़ा डींगर के साथ मिलकर पिता की हत्या की योजना बनाई। गांव सिंहपुरसानी के गौरव शर्मा से हत्या करने के लिए 50 हजार रुपये का सौदा किया। 20 हजार रुपये एडवांस भी दे दिए। जिसके बाद 9 जनवरी को दो बाइक पर सवार पांच लोग शराब के ठेके पर पहुंचे। शिवराज सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। अपर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद यह खुलासा किया है। पुलिस ने पूर्व प्रधान के बेटे पवन, उसके साले शुभम, हत्या में शामिल गौरव शर्मा व पंकज को गिरफ्तार कर लिया है। इनसे तमंचे, कारतूस और खोखे बरामद हुए हैं। पुलिस को अन्य तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को पुरस्कार देने की घोषणा की है।

यह हुए गिरफ्तार
गौरव शर्मा निवासी गांव सिंहपुरसानी थाना नखासा
पंकज निवासी गांव बाखड़पुर थाना बछरायूं जनपद अमरोहा
पवन निवासी गांव सैदपुर जसकोली थाना असमोली
शुभम निवासी गांव ऐंचवाड़ा डींगर थाना असमोली

पुलिस को इनकी तलाश (फरार आरोपी)
अमित निवासी गांव सौंपरी उर्फ शिवपुरी थाना असमोली
पिंकू शर्मा निवासी गांव सौंपरी उर्फ शिवपुरी थाना असमोली
रविंद्र शर्मा निवासी कांशीराम कालोनी थाना मझौला मुरादाबाद
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed