फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The *Shabih-e-Zuljanah* procession was taken out on the tenth day of Imam Hussain's martyrdom.

Sambhal News: इमाम हुसैन के दसवें पर शबीह-ए-जुलजुनाह का जुलूस बरामद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
The *Shabih-e-Zuljanah* procession was taken out on the tenth day of Imam Hussain's martyrdom.
सिरसी। हजरत इमाम हुसैन के दसवें पर शबीह-ए-जुलजुनाह का जुलूस निकाला गया, जिसमें स्थानीय अंजुमनों ने नोहा पढ़ा व मातम किया। इस दौरान ठंडे शर्बत की सबीलें भी लगाई गईं।
विज्ञापन

मोहल्ला शर्की सादात पर स्थित दरगाह जनाबे जैनब पर हुई मजलिस में मौलाना मोहम्मद अब्बास जैदी ने कहा कि कर्बला में नवासा-ए-रसूल हजरत इमाम हुसैन ने इंसानियत का पैगाम दिया था। कर्बला में उन्हें व उनके भाई, भतीजों और बच्चों को यजीद की जालिम फौज ने शहीद कर दिया था, लेकिन उन्होंने जालिम के आगे सर नहीं झुकाया।
विज्ञापन


उन्होंने कर्बला के मसाहिब बयान किए, जिसे सुनकर अजादारों की आंखें नम हो गईं। मर्सिया असकरी रजा जाफरी और उनके साथियों ने पढ़ा। मजलिस के बाद हजरत इमाम हुसैन का शबीह-ए-जुलजुनाह बरामद हुआ, जिसमें अंजुमन जुल्फकारे हैदरी, गुलदस्ते हैदरी, हाशमी, अंजुमन हैदरी, पन्जेतनी और मुहाफिजे अजा ने नोहा पढा और मातम किया। जुलूस वहीं पर सम्पन्न हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर मोहल्ला चौधरियान में भी शबीह-ए-ताबूत का जुलूस निकाला गया, जिसमें अंजुमनों ने नोहा पढ़ा और मातम किया। इसमें कमाल जैदी, अकमाल जैदी, अकबर नवाब, मारूफ रजा, हसनैन बाकर, कामरान, अदनान, सनी, लवी, इमरान, सलमान,फरहान, अफजल, रजा हसनैन, अब्बास हैदर, अली जैदी आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed