{"_id":"667609b5894cd9aa31074b47","slug":"the-secret-of-shivam-and-sweetys-suicide-is-not-revealed-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-111596-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: नहीं खुला शिवम और स्वीटी की आत्महत्या का राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: नहीं खुला शिवम और स्वीटी की आत्महत्या का राज
Sat, 22 Jun 2024 04:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 22 Jun 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
संभल। शव मिलने से एक घंटा पहले करीब पौने नौ बजे युवक पानी की बोतल लेने कमरे से बाहर आया था। उसने तय समय पर कमरा भी छोड़ने की बात कही थी, लेकिन जब मैं कमरे पर खाली करने की जानकारी करने के लिए पहुंचा तो कमरे से कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद ही सीढ़ी लगाकर देखा। तब युवक और युवती का शव दिखाई दिया। यह बात होटल के मैनेजर अमित ने बताई है।
कोतवाली क्षेत्र के संभल-हसनपुर मार्ग पर फत्तेहउल्ला सराय में स्थित एआर होटल के कमरे में हयातनगर मोहल्ला निवासी स्वीटी (23) और दिल्ली के गौतमपुर निवासी शिवम (20) का बृहस्पतिवार की रात करीब दस बजे शव मिला था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। इसमें युवक और युवती की मौत का समय भी करीब 9 बजे के बाद ही माना गया है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार युवती की मौत जहरीले पदार्थ से हुई है और युवक की फंदे से लटक कर जान गई है। पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि आत्महत्या का ही मामला सामने आ रहा है। आगे की छानबीन जारी है। युवती पार्लर जाने की बात कहकर घर से निकली थी और युवक ने अपने परिजनों को किसी काम से जाने की बात कही थी। बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11 बजे दोनों कमरा लिया था। आत्महत्या दोनों ने क्यों की है। इसकी जानकारी परिजन नहीं दे पा रहे हैं। युवती के शव का अंतिम संस्कार शुक्रवार की शाम किया गया है। वहीं युवक का शव परिजन दिल्ली ले गए।
नौ जून को भी लिया था इसी होटल में कमरा
पुलिस की छानबीन में सामने आया है कि नौ जून को भी स्वीटी और शिवम ने इसी एआर होटल में कमरा लिया था। बृहस्पतिवार को दूसरी बार कमरा लिया था। पुलिस होटल के लाइसेंस की भी छानबीन कर रही है। यदि कोई कमी होगी तो होटल संचालन को बंद कराया जाएगा।
विज्ञापन
मोबाइल लॉक, नहीं मिला कोई बातचीत का सबूत
होटल के कमरे से शिवम और स्वीटी के मोबाइल मिले हैं। यह दोनों मोबाइल लॉक हैं। ऐसे में पुलिस को कोई कागज भी नहीं मिला है, जिस पर आत्महत्या का कारण सामने आ सके। पुलिस का मानना है कि मोबाइल में बातचीत मिल सकती है। उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आत्महत्या करने का कारण क्या रहा होगा। क्योंकि युवक और युवती के परिजन स्वीटी और शिवम के रिश्ते से अंजान होने की बात कह रहे हैं।
तीन बहनों का इकलौता भाई था शिवम, स्वीटी थी परिवार में सबसे छोटी
दिल्ली निवासी शिवम अपनी तीन बहनों का इकलौता भाई था। बृहस्पतिवार की सुबह करीब छह बजे घर से किसी काम से जाने की बात कहकर निकला था। रात को परिजनों को शव मिलने की जानकारी हुई तो परिजन शुक्रवार की सुबह में संभल पहुंचे। बताया कि शिवम किसी अधिवक्ता के पास काम करता था। संभल के हयातनगर में मौसी का घर है। जहां व अक्सर आता था लेकिन स्वीटी के साथ रिश्ते की किसी को जानकारी नहीं है। यही बात स्वीटी के परिजन कह रहे हैं कि शिवम और स्वीटी के बीच क्या रिश्ता था इसकी जानकारी नहीं है। स्वीटी तो पार्लर पर काम सीखने के लिए जाती थी। इंटर की पढ़ाई कर रही थी और परिवार में सबसे छोटी थी।