{"_id":"67351b391839cfe68202c957","slug":"the-second-teenager-injured-in-the-accident-also-died-sambhal-news-c-204-1-chn1002-115091-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: हादसे में घायल दूसरे किशोर ने भी दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: हादसे में घायल दूसरे किशोर ने भी दम तोड़ा
Thu, 14 Nov 2024 03:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 14 Nov 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
जुनावई (संभल)। मेरठ-बदायूं हाईवे पर मंगलवार को हादसे में घायल प्रकाश (15) की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज लेकर गए थे। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या दो हो गई। जबकि चार किशोरों का उपचार चल रहा है।
थाना क्षेत्र में बैरपुर गांव के समीप मंगलवार की शाम जुगाड़ वाहन को पिकअप ने टक्कर मारी थी। जिसमें फतेहपुर गांव के इंद्रजीत की मौत हो गई थी। जबकि सुमित, वीरपाल, देवेंद्र, प्रशांत व प्रकाश घायल हुए थे। इन सभी को जुनावई अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया था। परिजन प्रकाश को अलीगढ़ के अस्पताल में लेकर गए। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। देर रात उसका शव लेकर लौटे। प्रकाश चार बहन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी मौत से से मां नीलम का रो-राेकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि अभी घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।