फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The ruthless murder of a widow woman who went to collect grass, the body was found lying in the bushes

घास लेने गई विधवा महिला की निर्मम हत्या, झाड़ियों में मिला शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
The ruthless murder of a widow woman who went to collect grass, the body was found lying in the bushes
घास लेने गई विधवा महिला की निर्मम हत्या, शव झाड़ियों में पड़ा मिला
विज्ञापन

- मृतका के समधी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
- अकेली रहती थी महिला, दो बेटियों की हो चुकी शादी, नहीं है कोई बेटा
संवाद न्यूज एजेंसी
धनारी (संभल)। क्षेत्र के गांव करेला की मढ़ैया में खेत से घास लेने गई 60 वर्षीय विधवा महिला की लाठी-डंडों से पीटकर निर्मम हत्या कर दी। शव जंगल में झाड़ियों में घास से ढका हुआ पड़ा मिला। मृतका के शरीर, पैर, हाथ व चेहरों पर लाठी-डंडों के निशान हैं। वह अकेली रहती थीं। उनकी दो बेटियां हैं, उनकी शादी हो चुकी है। ग्रामीणों ने बताया कि उनका कोई बेटा नहीं है। आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म का विरोध करने पर उसकी हत्या की गई है। थाना धनारी क्षेत्र के गांव करेला की मढ़ैया निवासी 60 वर्षीय विधवा द्वारकी देवी अकेली रहती थीं। मंगलवार की दोपहर में अपने पशुओं के लिए घास लेने के लिए जंगल में अकेली गई थीं लेकिन घास लेकर शाम तक वापस नहीं लौटीं। पड़ोसी ग्रामीणों ने जानकारी की लेकिन पता नहीं चला। ग्रामीणों ने वृद्धा के गायब होने की जानकारी उनकी बेटियों को दी। वृद्धा के रिश्तेदार व ग्रामीण बुधवार की भोर से ही ढूंढने निकल पड़े।
जंगल में रास्ते से 20 मीटर दूर झाड़ियों में एक जगह पन्नी व घास पड़ी मिली। ग्रामीणों ने घास हटाकर देखा, तो उसके नीचे वृद्धा का शव पड़ा था। शव मिलने की सूचना पर मौके पर ग्रामीण जमा हो गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। वृद्धा के पैर, हाथ, चेहरे व शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान थे। शरीर पर कई जगह नाखून लगने के भी निशान थे।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक सर्वेश कुमार पाठक ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वृद्धा के समधी शिशुपाल निवासी अफजलपुर ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

:::::
मुंह पर डंडों के निशान, दांत भी टूटा, वृद्धा ने किया संघर्ष
वृद्धा के शरीर पर चोट के निशान निर्ममता की गवाही दे रहे हैं। वृद्धा ने आरोपियों से संघर्ष किया, इसके उनके चेहरे पर भी लाठी-डंडे के वार निशान हैं। वृद्धा का एक दांत भी टूटा हुआ है। शव पर नजर न पड़े, इसके लिए आरोपियों ने हत्या कर शव को वृद्धा द्वारा काटी गई घास और पन्नी से ढक दिया था।
:::
30 बीघा जमीन तो नहीं हत्या का कारण
मृतका द्वारका देवी के पति सियाराम गांव करेला की मढ़ैया स्थित अपनी ननिहाल में काफी समय पहले आ गए थे। उनके पति का कोई भाई नहीं था। पति को ननिहाल की संपत्ति में 30 बीघा जमीन मिली थी। द्वारकी देवी मूल रूप से बिहार की रहने वाली थीं। उनके पति सियाराम का निधन काफी पहले हो गया था। सियाराम के निधन के बाद जमीन द्वारकी देवी व उसकी दोनों बेटियों के नाम पर आ गई थी। दस बीघा जमीन महिला के नाम पर थी। कहीं संपत्ति को लेकर महिला की हत्या तो नहीं की गई, पुलिस जांच में संपत्ति के मामले को भी शामिल कर रही है।
::::
तीन दिन पहले हुई थी महिला के घर चोरी, नहीं थी किसी से रंजिश
मृतका के समधी शिशुपाल ने पुलिस को दी तहरीर में किसी भी तरह की रंजिश से इंकार किया है। तीन दिन पूर्व महिला के घर में किसी ने दिन में घर में घुस कर जेवर व पांच हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली थी। इसकी शिकायत महिला ने पुलिस से नहीं की और अपने रिश्तेदारों को बताई। इसके बाद महिला की हत्या कर दी गई।

::::
महिला की हत्या के मामले में परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हत्यारों ने डंडों से पीटकर वृद्धा की निर्मम हत्या की है। मामले की जांच शुरू कर दी है। शव पीएम को भेजा गया है। राकेश सिंह, सीओ गुन्नौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed