फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The roof of a kutcha house collapsed

Sambhal News: कच्चे मकान की छत गिरी, महिला व उसके बच्चे दबने से बचे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
The roof of a kutcha house collapsed
सरायतरीन (संभल)।
विज्ञापन

पवांसा ब्लॉक के गांव थरैसा जयसिंह में सोमवार सुबह तीन बजे कच्चे मकान की छत गिर गई। हालांकि गनीमत रही कि छत के नीचे सो रही पत्नी और दो बच्चे मलबे में दबने से बच गए।
गांव थरैसा जयसिंह निवासी अतुल कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह कच्चे मकान की छत गिर गई। मलबे में घरेलू सामान पत्नी और बच्चों के कपड़े, स्कूली किताबें खाने-पीने का सामान बर्तन और चारपाई मलबे में दब गए। बताया कि पिछले सात वर्ष से लगातार प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए मुख्यमंत्री, मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, ग्राम पंचायत सचिव से गुहार लगाई, लेकिन अभी तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका है।
विज्ञापन

- कच्चे मकान की छत गिरने की कोई सूचना ग्रामीण के द्वारा नहीं मिली है। मंगलवार को ग्राम पंचायत सचिव को मौके पर भेजकर मामले की जांच पड़ताल की जाएगी। प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता की सूची में सम्मिलित होने पर ही योजना का लाभ मिलेगा। - रिजवान हुसैन, खंड विकास अधिकारी, पवांसा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article