फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The robber brides fled with jewellery and cash.

Sambhal News: लुटेरी दुल्हनों ने जेवरात और नगदी लेकर हो गईं फरार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
The robber brides fled with jewellery and cash.
चंदौसी (संभल)। लुटेरी दुल्हनों ने क्षेत्र के पांच अविवाहित युवकों को फंसाकर पहले शादी कि और फिर घर में रखे जेवरात और कैश लेकर फरार हो गईं। पुलिस के रिपोर्ट दर्ज होने के बाद तलाश शुरू की तो एक लुटेरी दुल्हन, गिरोह की सरगना और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस पूछताछ में इस गिरोह ने स्वीकार किया है कि वह पांच युवकों की शादी करा चुके थे जबकि जल्द ही सात की शादी और करानी थी।
विज्ञापन

पुलिस की गिरफ्त में आई काजल उर्फ नूरजहां खातून लुटेरी दुल्हनों की सरगना है। पश्चिम बंगाल के थाना लाल बाजार क्षेत्र की रहने वाली नूरजहां नाम बदलकर चंदौसी क्षेत्र में रह रही थी। उसने खुद का नाम काजल बताकर बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र के ग्राम विलहत निवासी नरेशपाल के पुत्र राजीव से शादी कर ली थी। शादी भी धूमधाम के साथ हुई थी।बाद में राजीव के साथ मिलकर लुटेरी दुल्हनों के जरिये लूट का जाल बिछाना शुरू कर दिया और चंदौसी क्षेत्र में ही पांच घरों को निशाना बना लिया।
विज्ञापन

इन दोनों तक पहुंचने में चंदौसी से सटे पतरौआ गांव के राजू की समझदारी काम आई। पतरौआ का राजू भी इस गिरोह का शिकार हुआ था। संभल के एसपी केके विश्नोई ने बताया कि 21 जनवरी को पतरौआ में शादी के दस दिन बाद ही दुल्हन घर से भागने के प्रयास में थी तो राजू ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पूजा उर्फ आयशा खातून नामक इस फर्जी दुल्हन से पूछताछ की और इससे मिले सुराग से पुलिस गिरोह की सरगना नूरजहां और उसके पति राजीव तक पहुंची। पतरौआ में पति द्वारा पकड़ी गई पूजा उर्फ आयशा खातून इसी गांव के एक और शख्स के मुरादाबाद निवासी रिश्तेदार को भी इसी तरह ठग चुकी थी। एसपी ने बताया कि सरगना नूरजहां उन लोगों को निशाना बनाती थी, जिनकी शादी न हो रही हो। उसने पतरौआ के राजू के अलावा चंदौसी क्षेत्र के चार और घरों में भी इसी तरह की वारदातें कराईं। इन सभी से शादी कराने के नाम पर भी मोटी रकम वसूली गई। पहले शादी कराई और फिर दुल्हनें जेवरात लेकर फरार हो गईं। अभी तक पांच मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed