{"_id":"67b24c07f439e881ba098b40","slug":"the-road-will-be-widened-from-shaktinagar-to-bahjoi-intersection-chandausi-news-c-204-1-chn1002-117683-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: शक्तिनगर से बहजोई तिराहे तक होगा सड़क का चौड़ीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: शक्तिनगर से बहजोई तिराहे तक होगा सड़क का चौड़ीकरण
विज्ञापन
चंदौसी। नगर पालिका शहर में 4.52 करोड़ रुपये की लागत से दो प्रमुख सड़कों का नवीनीकरण और चौड़ीकरण कराएगी। जिसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। इन सड़कों के चौड़ीकरण से जाम की समस्या से निजात मिलेगी।
शक्तिनगर से बहजोई रोड तिराहे तक की सड़क का चौड़ीकरण होगा। करीब 12 मीटर तक सड़क की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी। जिस पर करीब 1.66 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस सड़क के दोनों साइड नाला भी बनेगा, जिसका कार्य वर्तमान में चल रहा है। इस सड़क के चौड़ाई बढ़ने से यहां लगने वाली जाम की समस्या से निजात मिलेगी। इसके अलावा जारई गेट सिपाही लाल पेट्रोल पंप से पावर हाउस मंदिर तक की सड़क बनाई जाएगी। इस सड़क के पर 2.86 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
पॉवर हाउस की सड़क न होने की वजह से लोगों को समस्या का सामना करना पड़ता है। बारिश की वजह से सड़क पर जलभराव भी रहता है। पालिकाध्यक्ष लता वार्ष्णेय ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। कार्यदायी संस्था ने काम शुरू कर दिया है। इन सड़कों के लोगों को खासी राहत मिलगी।