फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The relatives of the deceased reached Delhi and met Rahul and Priyanka Gandhi.

Sambhal News: मृतकों के परिजन दिल्ली पहुंचकर राहुल और प्रियंका गांधी से मिले

Wed, 11 Dec 2024 12:29 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 11 Dec 2024 12:29 PM IST
विज्ञापन
The relatives of the deceased reached Delhi and met Rahul and Priyanka Gandhi.
दिल्ली में राहुल और प्रियंका गांधी से मुलाकात करते संभल बवाल में मृतकों के परिजन। स्रोत : सोशल  - फोटो : संभल
संभल। जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में जान गंवाने वालों के परिजनों ने मंगलवार को दिल्ली में राहुल और प्रियंका गांधी से मुलाकात की है। उन्होंने बताया कि करीब 15 मिनट की मुलाकात के दौरान राहुल और प्रियंका गांधी ने हर संभव मदद का वादा किया है। साथ ही न्याय दिलाने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

24 नवंबर को संभल में हुए बवाल में सरायतरीन निवासी बिलाल, हयातनगर निवासी रोमान, कोटगर्वी निवासी अयान, नईम और तुर्तीपुर इल्हा निवासी कैफ की मौत हो गई थी। जिसके बाद कांग्रेस के साथ ही अन्य पार्टी और संगठनों के लोग पीड़ित परिवारों से मुलाकात करना चाहते थे, लेकिन प्रशासन ने दस दिसंबर तक जिले में बाहरी लोगों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी थी।
विज्ञापन

राहुल गांधी ने चार दिसंबर को संभल आने का प्रयास किया था, लेकिन उन्हें पुलिस ने यूपी बॉर्डर पर ही रोक दिया था।
मृतक बिलाल के भाई सलमान ने बताया मंगलवार की सुबह सभी मृतकों के परिजन कांग्रेस के प्रदेश सचिव सचिन चौधरी और मुरादाबाद के कांग्रेस नेता रिजवान कुरैशी के साथ दिल्ली गए थे। शाम चार बजे सभी पीड़ित परिवारों से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने मुलाकात की। बताया कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने पूरी घटना की जानकारी ली है। साथ ही हर संभव मदद मिलने का भरोसा दिया है। राहुल गांधी ने कहा कि हम न्याय के लिए लड़ेंगे और पीड़ितों की हरसंभव मदद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed