फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The prisoner on parole did not return to jail, got married for the second time

Sambhal News: पैरोल पर आया कैदी नहीं लौटा जेल, कर ली दूसरी शादी

Sat, 06 Jan 2024 01:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 06 Jan 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
The prisoner on parole did not return to jail, got married for the second time
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संभल। पत्नी की मौत मामले में सात साल की सजा काट रहे कैदी को कोरोना काल में पैरोल मिली तो वह वापस जेल ही नहीं लौटा। बल्कि उसने दूसरी शादी की और पुलिस से छिपकर घूमता रहा। शुक्रवार को पुलिस ने तीन वर्ष बाद मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

असमोली थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर डसर निवासी पेपिल उर्फ पोपिल की पहली पत्नी अंशू की मौत वर्ष 2014 में हुई थी। ससुरालियों ने दहेज हत्या में मुकदमा दर्ज कराया था। इसी वर्ष पेपिल उर्फ पोपिल को सात वर्ष की सजा सुनाई गई थी। वर्ष 2020 तक जेल में बंद रहा। कोरोना काल आया तो छह महीने की पैरोल मिली थी। इसके बाद वह वापस जेल नहीं लौटा। बल्कि उसने दूसरी शादी शकुंतलादेवी से कर ली। अब दो बच्चे भी हैं। कैदी तीन वर्ष तक पुलिस से छिपा हुआ घूमता रहा। शुक्रवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव शाहपुर डसर से गिरफ्तार किया है। कैदी के पिता रामेश्वर का कहना है कि कोरोना काल में पहली बार पैरोल मिली थी तो समय अवधि पूरी होने पर जेल भेज दिया था। दूसरी बार में पैरोल मिली तो जेल से सूचना नहीं आई। इसलिए जेल भेजा नहीं गया। अब शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बताया कि उनके बेटे को सात वर्ष की सजा हुई थी। जो वर्ष 2021 में पूरी हो रही थी। यदि बेटा उस समय जेल में रह लेता तो सजा तभी पूरी हो जाती। अब जेल जाना नहीं पड़ता।
विज्ञापन




गांव में कहता था सजा हो गई पूरी, इसलिए आ गया जेल से बाहर

सजायाफ्ता कैदी पेपिल उर्फ पोपिल को जब पुलिस ने गिरफ्तार किया तो सभी ग्रामीण हैरान थे। क्योंकि कैदी ने ग्रामीणों को गुमराह किया हुआ था कि वह सजा पूरी करके ही जेल से लौटा है। अब गिरफ्तारी हुई तो लोगों में तरह तरह की चर्चा शुरू हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि कैदी ने सभी को यही कहकर गुमराह किया था कि उसकी सजा पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




दूसरी शादी भी गुमराह कर करने की चर्चा

गांव में चर्चा है कि कैदी ने दूसरी शादी भी यह कहकर की थी कि उसकी सजा पूरी हो चुकी है। इसलिए ही दूसरी पत्नी के परिजन तैयार हो गए थे। हालांकि पेपिल उर्फ पोपिल के पिता का कहना है कि पैरोल पर बुलाया गया था तो दूसरी शादी की तैयारी की थी। लड़की पक्ष को सारी जानकारी दे दी गई थी। यह भी बताया गया था कि सजा सात वर्ष की हुई है लेकिन वर्ष 2021 में पूरी हो जाएगी। इसलिए ही वर्ष 2020 में शादी करा दी गई थी।


कोट

वारंटी के खिलाफ अभियान चलाया गया है। इस अभियान के दौरान ही पैराेल पर आकर वापस जेल नहीं जाने वाला कैदी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। -कुलदीप सिंह गुनावत, पुलिस अधीक्षक, संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed