फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The population of five thousand was suffering due to lack of electricity for 16 hours, later the line was improved by collecting donations

16 घंटे बिजली न मिलने पर बेहाल रही पांच हजार की आबादी, बाद में चंदा एकत्र कर लाइन सुधारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
The population of five thousand was suffering due to lack of electricity for 16 hours, later the line was improved by collecting donations
नगर के मोहल्ला कोटगर्बी में लोगों को 16 घंटे आपूर्ति नहीं मिली। गर्मी से बेहाल लोगों ने चंदा एकत्र कर लाइनमैन को रुपये दिए उसके बाद उन्हें आपूर्ति मिल सकी। लोगों ने बताया कि यदि फाल्ट हो जाए या फ्यूज चला जाए तो उसको सुधार कराने के लिए चंदा एकत्र करना पड़ता है। उससे पहले कोई कर्मचारी बिजली विभाग से नहीं आता जो सुधार कर सके।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला कोटगर्बी में लोगों को 16 घंटे तक बिजली नहीं मिलने पर करीब पांच हजार की आबादी गर्मी में बेहाल रही। इस समस्या का समाधान तब हुआ जब लोगों ने चंदा कर रुपये एकत्र किए। लाइनमैन को जब रुपये दिए तो फ्यूज सही हुआ। यह समस्या शुक्रवार की सुबह आठ से रात को करीब 12 बजे तक बनी रही। ट्रांसफार्मर पर जब ओवरलोड हुआ तो तीनों फ्यूज के तार टूट गए। इससे बिजली आपूर्ति लोगों के घरों तक नहीं पहुंची। बिजली न आने के चलते लोगों के इन्वर्टर तक बंद हो गए थे। वहीं दूसरी ओर शहर के अन्य मोहल्लों में भी बिजली समस्या होने पर इसी वसूली की शिकायत मामले सामने आ रही है। बिजली विभाग के अधिकारी का कहना है कि उपभोक्ता शिकायत करें। जिसका नियमानुसार समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन

क्या बोले लोग
फाल्ट हो जाए या फ्यूज चला जाए। लाइनमैन को बुलाने पर रुपये देने पड़ते हैं। शुक्रवार को सुबह से देर रात तक बिजली नहीं आई। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई। जो काम एक घंटे में हो सकता है। उसमें दो दिन तक लग जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतीक अहमद, मोहल्ला कोटगर्बी
फाल्ट होने पर कई-कई घंटे बिजली नहीं आती है। शुक्रवार को फ्यूज जाने पर 16 घंटे बाद बिजली सही हो सकी। इन्वर्टर तक बंद हो गए थे। लाइनमैन को रुपये देने पड़ते हैं। तब समाधान होता है। ऐसा ही शुक्रवार को भी लोगों को रुपये एकत्र करने पड़े।
सालिम, मोहल्ला कोटगर्बी
हर दो तीन दिन बाद तारों में फाल्ट होता रहता है। जब भी लाइनमैन आता है तो एक हजार रुपये से 1500 रुपये सुधार करने के लेता है। कम रुपये भी हो जाते हैं तो नाराजगी जताता है। विभाग की ओर से कोई सख्ती नहीं है।
विजय कुमार, मोहल्ला कोटपूर्वी
ओवरलोड के कारण तार जल जाते हैं जिससे विद्युत आपूर्ति ठप हो जाती है। शिकायत करने पर तो लाइनमैन आता है और आते ही रुपयों की व्यवस्था करने की बात कहता है। अगर किसी ने विरोध किया तो कह देता है किसी और से सही करा लो। गर्मी में ज्यादा परेशानी होती है। इसलिए लोग रुपये देने को मजबूर हो जाते हैं।
अलमेश, बरेली सराय
1912 पर करें शिकायत, कनेक्शन धारक अपना नाम और खाता संख्या बताएं निस्तारण होगा : एसडीओ
संभल। लाइनमैन मरम्मत के नाम पर शोषण कर रहे हैं और बिना रुपये लिए लाइन में सुधार नहीं किया जाता। इस सवाल पर एसडीओ शहर यशपाल सिंह ने बताया कि उपभोक्ता किसी भी लाइनमैन को एक रुपया न दें। 1912 पर पहले शिकायत दर्ज कराएं और कनेक्शन का नंबर और अपना खाता संख्या बताएं। हर हाल में समाधान कराया जाएगा। उपभोक्ता की समस्या के समाधान के लिए शहर में संविदा और ठेके पर 70-80 लाइनमैन लगे हुए हैं। यदि कोई रुपये मांगता है या परेशान करता है तो अधिकारी को शिकायत दर्ज कराएं। कार्रवाई की जाएगी।
हर समस्या के समाधान के लिए तय है समय
एसडीओ ने बताया कि हर समस्या के समाधान के लिए समय तय है। यदि फ्यूज जाता है तो अधिकतम 4 घंटे में सही किया जाएगा और फाल्ट 8 घंटे के अधिकतम समय में सही करने की जिम्मेदारी विभाग की है। बताया कि ट्रांसफार्मर की समस्या होने पर 48 घंटे के अंदर समाधान करने का नियम है।

हमारे विभाग में नियमित लाइनमैनों की संख्या चार है। शहर के उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान करने के लिए संविदाकर्मी और ठेके पर लाइनमैन लगाए गए हैं। उपभोक्ता की समस्या का समाधान करना विभाग की जिम्मेदारी है। किसी भी लाइनमैन को कोई उपभोक्ता रुपये नहीं दें। कहीं कोई समस्या होती है तो उपभोक्ता 1912 पर शिकायत दर्ज कराएं। संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
यशपाल सिंह, एसडीओ शहर, संभल डिविजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed