फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The police was ready to conduct the examination of a candidate

Sambhal News: एक परीक्षार्थी की परीक्षा दिलाने में भी मुस्तैद रहे 12 कर्मचारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Feb 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
The police was ready to conduct the examination of a candidate
संभल। यूपी बोर्ड परीक्षा में बृहस्पतिवार को प्रथम पाली में वाणिज्य व द्वितीय पाली में सिलाई व कंप्यूटर विषय की परीक्षा हुई। इस दौरान सचल दल के साथ डीआईओएस जायजा लेते रहे। परीक्षा के दौरान दोनों पालियों में 30 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सिरसी के जेएलएम इंटर कॉलेज में दूसरी पाली में आयोजित इंटरमीडिएट के कम्प्यूटर विषय की परीक्षा देने एक परीक्षार्थी ही पहुंचा। जिसकी सुरक्षा और व्यवस्था में 12 कर्मचारी लगे।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक बालमुकुंद प्रसाद ने बताया कि जिले में 16 फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। इसके लिए 81 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सख्ती और कड़ी निगरानी के कारण अभी तक किसी भी केंद्र पर नकलची नहीं पकड़ा गया है। बताया कि बृहस्पतिवार को जिले में प्रथम पाली में हाईस्कूल वाणिज्य विषय की परीक्षा हुई। जिसमें पंजीकृत 596 में से 578 उपस्थित हुए, जबकि 18 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट कंप्यूटर की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 238 में से 228 ने परीक्षा दी। जबकि दस ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed