फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The picture of nine gram panchayats will change from 3.89 crore, work will be done on the lines of cities

नौ ग्राम पंचायतों की 3.89 करोड़ से बदलेगी तस्वीर, शहरों की तर्ज पर होगा काम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
The picture of nine gram panchayats will change from 3.89 crore, work will be done on the lines of cities
संभल। जिले की नौ ग्राम पंचायतों की तस्वीर बदलने की तैयारी चल रही है। जिससे ग्रामीणों को गंदगी और उससे होने वाली बीमारियों से राहत मिल सके। स्वच्छ भारत मिशन के दूसरे चरण में प्लास्टिक, पॉलिथीन, ठोस और तरल अपशिष्ट का प्रबंधन कर गांवों में ही निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिले की नौ ग्राम पंचायतों की तस्वीर बदलने के लिए 3.89 करोड़ की धनराशि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज टू के अंतर्गत आवंटित कर दी गई है। यह तय बजट की 70 प्रतिशत धनराशि है जो स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत खर्च की जाएगी। जबकि 30 प्रतिशत वित्त आयोग की धनराशि खर्च होगी। जलभराव से लेकर सफाई व्यवस्था पर यह धनराशि खर्च की जानी है। जिले में 670 ग्राम पंचायत हैं। इसमें 46 ग्राम पंचायत का चयन किया गया है। इसके अंतर्गत गांवों में भी डोर टू डोर कूड़ा उठान किया जाएगा। गांवों में उत्सर्जित होने वाले अपशिष्ट पदार्थों का समुचित प्रबंधन करने के लिए व्यवस्था की गई है। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में गंदगी से उत्पन्न होने वाले संक्रामक रोगों की रोकथाम की जा सके।
विज्ञापन

ऐसे होगा सूखे कचरे का निस्तारण
संभल। ग्राम पंचायतों में प्लास्टिक, पॉलिथीन, कागज, कपड़े थर्माकोल को कंटेनर के माध्यम से एक जगह पर एकत्र किया जाएगा। सफाई कर्मचारी गांवों में डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्र करेंगे। इसे एक निश्चित स्थान पर रखे कंटेनर में डालेंगे। यहां यह सूखा कचरा स्क्रैप कारोबारी को बेचा जाएगा। इससे बदले में जो पैसा मिलेगा, उसे ग्राम पंचायत में होने वाले विकास कार्यों में लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंदे पानी का ऐसे करेंगे निस्तारण
संभल। ग्राम पंचायतों में घरों, स्कूलों, आंगनबाड़ी केेंद्रों से निकलने वाले अपशिष्ट जल के लिए नालियों, सोखता गड्ढे, वेस्ट वाटर स्टैब्लाइजेशन पॉंड निर्माण किया जाएगा। इसके निर्माण के लिए क्षेत्र के तालाबों को शामिल किया जाएगा। इसके अतिरिक्त उचित स्थान पर नए पॉंड भी निर्मित कराए जाएंगे।

-----------------------------
इन ग्राम पंचायतों को मिली है धनराशि-
ब्लॉक- ग्राम पंचायत
असमोली- ग्राम पंचायत शहबाजपुर कलां, असमोली।
बहजोई- ग्राम पंचायत मझौला, मिर्जापुर नसरूल्ला।
बनियाखेड़ा- रहोली, अकरौली।
पवांसा- किसौली, सैफ खां सराय।
संभल- सलारपुर कलां।
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना के दूसरे चरण का कार्य शुरू हो गया है। इसके तहत ग्राम पंचायतों में प्लास्टिक, पॉलिथीन और ठोस एवं तरल अपशिष्ट का प्रबंधन होगा। इससे गांवों की तस्वीर बदल जाएगी। जनसहयोग से यह योजना जल्द कामयाब होगी। चयनित जो 37 ग्राम पंचायतें बची हैं उन्हें भी जल्द धनराशि मिलेगी।
जाहिद हुसैन, डीपीआरओ, संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed