फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The painter was murdered for becoming an obstacle in an illicit relationship

Sambhal News: अवैध संबंधों में बाधा बनने पर की थी पेंटर की हत्या

Fri, 07 Mar 2025 11:57 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 07 Mar 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
The painter was murdered for becoming an obstacle in an illicit relationship
संभल।
विज्ञापन

असमोली थाना क्षेत्र के गांव दुगावर निवासी विजय सिंह की हत्या अवैध संबंधों में बाधा बनने के कारण की गई। पुलिस ने 20 घंटे में ही गांव के कुंवरपाल को गिरफ्तार करके घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस का दावा है कि आरोपी कुंवरपाल के विजय सिंह की पत्नी से अवैध संबंध थे। संबंधों में बाधा बनने पर आरोपी ने विजय सिंह की गला रेतकर हत्या कर दी। शुक्रवार को कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
संभल एएसपी कार्यालय में एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने खुलासा करते हुए बताया कि दुगावर के विजय सिंह का शव बृहस्पतिवार की सुबह गांव के प्रेम सिंह के खेत में पड़ा मिला। उसकी हत्या गला रेत कर की गई थी। विजय सिंह की पत्नी ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस हत्या की जांच में जुट गई। इसी बीच पुलिस को हत्या से संबंधित कुछ अहम सुराग मिले।
विज्ञापन

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो गांव में मोबाइल रिपेयरिंग करने वाले कुंवरपाल विजय सिंह के साथ बाइक पर जाता दिखा। पुलिस ने कुंवरपाल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि विजय सिंह की पत्नी से उसका प्रेम प्रसंग था। इसकी भनक विजय सिंह को लग गई। विजय सिंह के मना करने पर उसकी पत्नी ने कुंवरपाल से बात करना बंद कर दी। एकतरफा प्यार में पागल कुंवरपाल को यह बात नागवार गुजरी। इसके बाद उसने विजय सिंह को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

साजिश के तहत पांच मार्च की शाम छह बजे उसने फोन कर विजय सिंह को शराब पिलाने के बहाने बुलाया। असमोली मिल चौराहे से शराब खरीदी। इसके बाद बाइक से खानपुर बंद होते हुए दुगावर के जंगल में पहुंच गए। यहां कुंवरपाल ने विजय सिंह को काफी शराब पिलाई और मौका पाकर सर्जरी ब्लेड से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद घर आकर ब्लेड और अपने कपड़ों को गन्ने की सूखी पत्तियाें के बीच छिपा लिया। पुलिस आरोपी की निशानदेही पर ब्लेड और कपड़े बरामद कर लिए। पुलिस कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज गया।
अपनी दुकान से लिया ब्लेड
कुंवरपाल गांव में ही मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाता है। साथ ही मोबाइल लेमिनेशन भी करता है। उसने अपनी दुकान से लेमिनेशन में काम आने वाले सर्जरी ब्लेड को लिया। इसके बाद योजना के तहत विजय सिंह की हत्या कर दी। इस दौरान उसके हाथ में भी ब्लेड लग गया। उसने गांव के एक अस्पताल में उपचार कराया था।
सीसीटीवी फुटेज से मिली मदद
बृहस्पतिवार को विजय सिंह घर में था, तभी उसे फोन आया। इसके बाद वह बाइक लेकर चला गया। पुलिस ने शुरुआती जांच में मोबाइल नंबर की सीडीआर और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इस दौरान विजय सिंह और कुंवरपाल बाइक पर जाते दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस ने कुंवरपाल को गिरफ्तार कर लिया। सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने सच बता दिया।
शराब का उठाया फायदा
आरोपी कुंवरपाल खुद कोई नशा नहीं करता है। उसने विजय सिंह की नशे की कमजोरी का फायदा उठाया। उसने विजय सिंह को शराब पिलाने का लालच देकर बुलाया। इसके बाद असमोली मिल चौराहे से शराब खरीदी। इसके बाद दुगावर के जंगल में विजय सिंह को शराब पिलाई। जब विजय सिंह को खूब नशा हो गया तो उसने मौका पाकर जेब में रखे ब्लेड से गला रेत लिया।

वर्जन
प्रेम प्रसंग में बाधा बनने की वजह से विजय सिंह की हत्या की गई। गांव के कुंवरपाल ने पहले उसे शराब पिलाई, इसके बाद गला रेतकर हत्या कर दी। उससे हत्या में प्रयुक्त ब्लेड बरामद किया गया। कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेजा गया है। -कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article