फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The next hearing in the MP's housing case will now be on June 3

Sambhal News: सांसद के आवास मामले में अगली सुनवाई अब तीन जून को होगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
The next hearing in the MP's housing case will now be on June 3
संभल। सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के दीपा सराय स्थित आवास में हुए निर्माण मामले में सोमवार को सुनवाई की गई। सांसद के अधिवक्ता ने समय की मांग की। जिस पर एसडीएम ने तीन जून तक का समय दिया है। शमन शुल्क जमा करने के लिए अधिवक्ता द्वारा मांग की गई थी। अब अगली सुनवाई पर अंतिम निर्णय लिए जाने की उम्मीद है। एसडीएम वंदना मिश्रा ने बताया कि सांसद के अधिवक्ता ने समय मांगा था। इसलिए समय दिया गया है।
विज्ञापन

मालूम हो सांसद के आवास में हुए निर्माण मामले को विनियमित क्षेत्र कार्यालय ने अधिकारियों ने अवैध माना है। इसी क्रम में सांसद के नाम से तीन बार नोटिस जारी हो चुका है। अब 10 बार समय दिया जा चुका है।
विज्ञापन

11 दिसंबर 2024 को सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क को नियत प्राधिकारी/उपजिलाधिकारी विनियमित क्षेत्र की ओर नोटिस जारी किया गया था। जिसमें कहा था कि आवास में बिना अनुमति के नवनिर्माण किया गया है। इसका नक्शा पास भी नहीं है। यह उत्तर प्रदेश रेगुलेशन ऑफ बिल्डिंग ऑपरेशन एक्ट 1958 का उल्लंघन है। एसडीएम ने बताया कि अगली सुनवाई पर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है। अभी समय दिया गया है। अंतिम सुनवाई के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed