फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The new GST rates are troubling shopkeepers

Sambhal News: जीएसटी की नई दरों में अठन्नी कर रही दुकानदारों को परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
The new GST rates are troubling shopkeepers
चंदौसी(संभल)। जीएसटी स्लैब में बदलाव हुआ और घटी दरें बीते सितंबर में लागू हुईं तो आमजन को कुछ हद तक राहत मिली। करीब एक महीने बाद नए स्लैब के अनुसार वस्तुओं की कीमतों में कमी नजर आई।
विज्ञापन

अब समस्या यह आ गई कि कई वस्तुओं पर 50 पैसे, डेढ़ रुपये कम किए गए, ऐसे में दुकानदारों के सामने समस्या आनी लाजमी है। मसलन अठन्नी बंद होने के बाद ग्राहक और दुकानदार कैसे हिसाब करें। जब यह समस्या कंपनियों के सामने रखी गई तो उन्होंने फिर से वस्तुओं पर पुराने रेट प्रिंट करने शुरू कर दिए। हां इतना हुआ कि 50 पैसे का माल बढ़ा दिया गया।
विज्ञापन

22 सितंबर से जीएसटी का नया स्लैब लागू कर दिया गया, लेकिन पुराना स्टॉक होने के कारण पुरानी दरों पर ही माल बेचा जाता रहा। करीब एक महीना बीतने के बाद कंपनियों ने जीएसटी दरें कम करने के साथ ही नए प्रिंट का माल दुकानदारों को उपलब्ध कराया। इसमें पांच रुपये वाले बिस्किट पर 4:45, दस रुपये वाले पर 8:90 रुपये। 15 रुपये वाले सोडा पर 13:50 रुपये, मक्खन पर 62 के स्थान पर 58 रुपये, ब्रेड केक पर 30 के स्थान पर 27 रुपये, पानी की बोतल पर 20 के स्थान पर 18 रुपये प्रिंट दिया गया। 50 पैसे और 1:50 रुपये कम प्रिंट वाली वस्तुएं ग्राहक और दुकानदार के बीच बहस का मुद्दा बन गईं। जब यह समस्या कंपनी के सामने रखी गई तो समाधान के तौर पर पुराना मूल्य ही रखते हुए उत्पादों के वजन में वृद्धि कर दी गई। अभी बाजार में कहीं कम तो कहीं अधिक प्रिंट वाली वही वस्तुएं मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed