फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The municipality will spend seven crores to build roads and drains

Sambhal News: सड़कों और नालों को बनाने में सात करोड़ खर्च करेगी पालिका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
The municipality will spend seven crores to build roads and drains
संभल। संभल नगर क्षेत्र में सड़कों और नालों को बनाने के लिए पालिका सात करोड़ रुपये खर्च करेगी। सड़क और नालों को मिलाकर कुल 41 कार्य किए जाएंगे। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कराई गई है। उम्मीद है कि इन कार्यों को 15 दिन बाद शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

28 अगस्त 2024 को डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में नगर क्षेत्र में कार्य कराए जाने के लिए स्वीकृति मिली थी। इसमें विभिन्न स्थानों पर आरसीसी की पुलिया, रैंप निर्माण और आरसीसी नाला निर्माण के साथ-साथ सड़कें बनाने का काम प्रस्तावित है। हिंतूपुरा खेड़ा में जूनियर हाईस्कूल में कायाकल्प के अंतर्गत किचन व शौचालय का निर्माण होना है। यही नहीं शहजादी सराय वार्ड संख्या चार में संभल-मुरादाबाद मार्ग पर तिकोनिया पार्क से रैन बसेरा होते हुए भाजपा कार्यालय तक क्षतिग्रस्त सड़क पर आरसीसी सड़क बनाई जाएगी। इसके अलावा अन्य स्थानों पर इंटरलॉकिंग का काम किया जाना है। इन सभी कामों का प्रपोजल तैयार है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के ईओ मणिभूषण तिवारी का कहना है कि जल्द ही इन कामों को अमलीजामा पहनाने का काम होगा। टेंडर प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
टेंडर प्रक्रिया शुरू कराई गई है। जल्द ही टेंडर होंगे। उम्मीद है कि 10-15 दिन में कार्य शुरू हो जाएंगे।
मणिभूषण तिवारी, ईओ, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed