फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The municipality is not serious about the renewal of roads and the release of potholes, people are upset

सड़कों के नवीनीकरण और गड्ढा मुक्ति को लेकर पालिक गंभीर नहीं, लोग परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
The municipality is not serious about the renewal of roads and the release of potholes, people are upset
संभल। नगर निकायों को शासन ने 15 दिसंबर तक सड़कों के नवीनीकरण और गड्ढा मुक्त करने के आदेश किए थे। संभल नगर पालिका क्षेत्र में कई सारी सड़कें नवीनीकरण और गड्ढा मुक्त होनी थी। नवंबर में दो सड़कों का नवीनीकरण शुरू हुआ था, लेकिन विरोध के चलते बीच में ही नवीनीकरण का काम रोक दिया गया था।
विज्ञापन

अब सड़कों पर नवीनीकरण और गड्ढा मुक्त करने का काम नहीं चल रहा है। इससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे बड़ी परेशानी व्यापारियों को हो रही है। जहां बाजार में इन गड्ढों से उड़ने वाली धूल दुकानों में चिपक जाती है। इससे बीमारी का खतरा भी है और सामान भी पुराना सा नजर आता है। ईओ सड़कों के नवीनीकरण और गड्ढा मुक्त कार्य को जल्दी पूरा कराने का दावा कर रहे हैं। जबकि जो समय बचा है उस समय में नगर की सड़कों का सुधार होना संभव नहीं लग रहा है। जब डेढ़ महीने में कार्य पूरा नहीं हो सका तो अब पांच दिन में होना मुश्किल लग रहा है।
विज्ञापन

लगभग चार साल से सड़क में गड्ढे हैं। कई बार शिकायत भी की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। गड्ढों की वजह से आए दिन हादसे होते रहते हैं।
सोनू सैनी, दुकानदार
सूर्य कुंड मंदिर से लेकर पंजाब नेशनल बैंक तक कई वर्षों से सड़क जर्जर अवस्था में है। पहले जब सड़क का निर्माण हुआ था तो टाईल्स के ऊपर से ही सड़क डाल दी गई थी। जिससे सड़क उखड़ने लगी और गड्ढे हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्जुन, बरेली सराय
दुकान के सामने सड़क में गड्ढे हो चुके हैं। कई बार नगर पालिका को इसकी शिकायत भी की गई। कोई समाधान नहीं हुआ। उखड़ी सड़क में जब धूल उड़ती है तो बीमारी होने का डर लगा रहता है। इसलिए गड्ढों में पानी का छिड़काव करना पड़ता है।
हरदीप सिंह, व्यापारी
सड़क में गड्ढे पांच साल से हैं। गड्ढे इतने गहरे हैं कि आए दिन हादसा होने का डर लगा रहता है। बारिश में सड़क पर जलभराव होने के कारण गड्ढे मालूम नहीं देते जिससे लोग इसमें गिरकर लोग चोटिल हो जाते हैं।

मशकूर अली, मोहल्ला
सड़कों के नवीनीकरण का कार्य जल्दी शुरू करा दिया जाएगा। गड्ढा मुक्त कराने का कार्य हो भी रहा है। शासनादेश के अनुसार ही कार्य पूरा कराने का प्रयास रहेगा।
रामपाल सिंह, ईओ, नगर पालिका, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed