फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Electricity theft case: MP Burq lawyer asked for time, officer said- report is ready, will collect fine

बिजली चोरी केस: सांसद बर्क के वकील ने मांगा समय, अफसर बोले- अंतिम रिपोर्ट हो रही तैयार.. वसूलेंगे जुर्माना

Thu, 10 Apr 2025 01:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 10 Apr 2025 01:08 AM IST
सार

संभल सांसद जियाउर्रहमान बर्क पर बिजली चोरी के जुर्माने मामले में सुनवाई हुई। उनके वकील ने अफसरों से कुछ और समय मांगा। अफसरों का कहना है कि तीन बार नोटिस के बाद अब अंतिम रिपोर्ट तैयार कर वसूली की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
Electricity theft case: MP Burq lawyer asked for time, officer said- report is ready, will collect fine
सांसद जियाउर्रहमान बर्क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संभल सांसद जियाउर्रहमान बर्क पर लगे बिजली चोरी के जुर्माने में बुधवार को सुनवाई हुई। सांसद के अधिवक्ता मोहम्मद नईम ने प्रार्थना पत्र देकर समय देने का आग्रह किया है। हालांकि बिजली विभाग की ओर से समय अभी नहीं दिया गया है। बिजली विभाग जुर्माने की अंतिम रिपोर्ट तैयार करने की तैयारी में है।

विज्ञापन


संभल एक्सईएन नवीन गौतम ने कहा कि सांसद के अधिवक्ता बिजलीघर पहुंचे थे। उन्होंने समय दिए जाने का आग्रह किया है। अब उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी। समय दिया जाएगा या नहीं इसको लेकर भी उच्च अधिकारियों से वार्ता करेंगे।
विज्ञापन


बताया कि इस जुर्माने के मामले में तीन बार नोटिस और तीन बार समय दिया जा चुका है। अब अंतिम रिपोर्ट तैयार करने की कार्रवाई की जानी है। अंतिम रिपोर्ट के बाद जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह हुई थी कार्रवाई
19 दिसंबर को सांसद जियाउर्रहमान बर्क के दीपा सराय स्थित आवास पर बिजली चोरी का मामला विभाग ने पकड़ा था। मौके पर 16 किलोवाट से ज्यादा भार की खपत मिली थी। जबकि सांसद जियाउर्रहमान बर्क और पूर्व सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क के नाम से दो-दो किलोवाट के दो मीटर लगे थे। जिसमें कई महीने की खपत जीरो थी। मीटर की एमआरआई कराई गई तो उसमें बिजली चोरी की पुष्टि हुई थी। इसके बाद से लगातार सुनवाई की जा रही है।

सांसद के आवास में मामले में 15 अप्रैल को होगी सुनवाई
सांसद जियाउर्रहमान बर्क के दीपा सराय स्थित आवास के मामले में 15 अप्रैल को सुनवाई की जाएगी।एसडीएम वंदना मिश्रा इस मामले में सुनवाई करेंगी। सांसद के आवास में हुए निर्माण की जांच विनियमित क्षेत्र और पीडब्ल्यूडी के जेई ने की है। यह जांच रिपोर्ट एसडीएम को दे दी गई है। इस जांच रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई की जानी है।

मालूम हो 11 दिसंबर 2024 को संभल नियत प्राधिकारी/उपजिलाधिकारी विनियमित क्षेत्र की ओर से सांसद को नोटिस जारी किया गया था। जिसमें कहा था कि सांसद ने अपने आवास में बिना अनुमति के नवनिर्माण कराया है। जिसका नक्शा पास नहीं है। यह उत्तर प्रदेश रेगुलेशन ऑफ बिल्डिंग ऑपरेशन एक्ट 1958 का उल्लंघन है। इस मामले में सुनवाई जारी है।

डीएम न्यायालय में भी अपील दायर कर चुके हैं सांसद के पिता
संभल। डीएम न्यायालय में सांसद जियाउर्रहमान बर्क के पिता ममलुकुर्रहमान बर्क अपील दायर कर चुके हैं। पिछले शुक्रवार को सुनवाई नहीं हो सकी थी। इस शुक्रवार को सुनवाई हो सकती है। सांसद के पिता का कहना है कि जिस निर्माण को अवैध बताते हुए सांसद के नाम नोटिस जारी किया गया है। वह निर्माण का हिस्सा सांसद के नाम नहीं है। बल्कि उनके नाम है।

उनके पिता पूर्व सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क के निधन के बाद उनके नाम विरासत दर्ज हो गई थी। जो पालिका में भी दर्ज है। सांसद के पिता का कहना है कि उनके नाम से नोटिस जारी होना चाहिए था। जिससे वह अपना पक्ष रख सकें। विनियमित क्षेत्र से उनके सांसद बेटे के नाम से नोटिस जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed