फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The MP will record his statement before the SIT tomorrow

Sambhal News: सांसद कल एसआईटी के सामने दर्ज कराएंगे बयान, प्रशासन अलर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
The MP will record his statement before the SIT tomorrow
संभल। बवाल से पहले भड़काऊ भाषण देने के आरोप में फंसे संभल के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क मंगलवार को एसआईटी के सामने अपने बयान दर्ज कराएंगे। एसआईटी ने सांसद को उनके दिल्ली स्थित आवास पर बीएनएसएस 35 के अंतर्गत नोटिस तामील कराया था। एसआईटी की टीम को आठ अप्रैल को बयान दर्ज कराने आने की बात कही थी। सांसद के बयान दर्ज कराने के चलते पुलिस-प्रशासन अलर्ट रहेगा।
विज्ञापन

एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि सांसद ने खुद आठ अप्रैल का समय बयान दर्ज कराने के लिए तय किया था। वह विवेचना में सहयोग करें। यही आग्रह विवेचक द्वारा किया गया है। टीम उनके दिल्ली स्थित आवास पर नोटिस तामील कराने के लिए पहुंची थी।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि 24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान जो बवाल हुआ था। उसमें एक एफआईआर मुकदमा अपराध संख्या 335/24 में दर्ज हुई थी। जिसमें सांसद और विधायक इकबाल महमूद के बेटे सुहेल इकबाल नामजद आरोपी हैं। अन्य अज्ञात आरोपी बनाए गए थे। इस मुकदमे में जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली एडवोकेट की भूमिका प्रकाश में आई तो उनकी गिरफ्तारी की गई थी। जामा मस्जिद सदर के खिलाफ बवाल की साजिश रचने और गंभीर अपराध में झूठे बयान देने के मामले में सबूत मिले थे। मालूम हो सांसद पर 22 नवंबर को भड़काऊ भाषण देने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर विधायक के बेटे पर 24 नवंबर को बवाल के लिए भड़काने का आरोप लगा है। सांसद पर अब बवाल की साजिश रचने का भी आरोप लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed