{"_id":"60abf3178ebc3e64711b067b","slug":"the-mobile-tower-tech-worker-was-not-killed-he-committed-suicide-sambhal-news-mbd3900155103","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल टावर के तकनीकी कर्मचारी की हत्या नहीं हुई थी, उसने आत्महत्या की थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल टावर के तकनीकी कर्मचारी की हत्या नहीं हुई थी, उसने आत्महत्या की थी
विज्ञापन
संभल/असमोली। मोबाइल टावर के तकनीकी कर्मचारी की हत्या नहीं की गई। बल्कि उसने आत्महत्या की थी। परिजनों ने खुद के फंसने के डर से बदमाशों के द्वारा हत्या किए जाने की बात पुलिस को बताई थी। परिजनों का डर था कहीं युवक की मौत के बाद वह न फंस जाएं। इसलिए बदमाशों के द्वारा पीटने और गोली मारकर हत्या किए जाने की मनगणंत कहानी सुनाई गई। पुलिस की तीन टीमों ने काफी छानबीन की लेकिन नतीजा शून्य ही निकला। जब घर में छानबीन की गई तो हकीकत सामने आ गई। हालांकि पुलिस ने इस मामले में घटना का खुलासा अब तक नहीं किया है लेकिन इस बात को मान लिया है कि मामला हत्या नहीं आत्महत्या का था। इसकी पुष्टि युवक के पिता ने भी की है। असमोली थाना क्षेत्र के गांव हीरापुर निवासी दिनेश कुमार (35) पुत्र नन्हें की मौत गोली लगने से 10 मई की रात को हुई थी। परिजनों ने बदमाशों के द्वारा गोली मारने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली और छानबीन शुरू की। युवक मुरादाबाद में मोबाइल टॉवरों की तकनीकी कमियों को दूर करने का काम करता था।
पीतलनगरी मुरादाबाद में किराये पर कमरा लेकर रहता था। 10 मई की रात 12 बजे घर पहुंचा था और कुछ ही देर बाद उसकी गोली लगने से मौत हुई थी। मृतक के भाई किरनपाल ने बताया था कि चार-पांच बदमाश आए और उसके पिता को रस्सी से बांध दिया और उसके भाई की गोली मारकर हत्या कर गए। किरनपाल की तहरीर के आधार पर ही हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई। छानबीन में जब पुलिस के हाथ कुछ नहीं आया तो पुलिस ने घर से पड़ताल शुरू की। परिवार से संबंध रखने वाले कई लोगों से पूछताछ की गई।
इस दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि दिनेश कुमार अपने परिवार के एक सदस्य के कारण मानसिक तौर पर परेशान था। और इसी परेशानी के चलते आत्महत्या कर ली। दिनेश के पिता नन्हें ने बताया कि उनके बेटे ने 12 बोर के तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। बदमाशों के द्वारा हत्या करने की कहानी पुलिस को बताई थी। बताया कि बदमाशों के द्वारा इसलिए हत्या किए जाने की बात कही जिससे उनका परिवार न फंस जाए। लेकिन हकीकत में हत्या नहीं आत्महत्या थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस इस घटना का खुलासा भी करेगी।