{"_id":"6862e9d31a88635ea2034fde","slug":"the-miscreants-entered-the-house-and-created-havoc-for-half-an-hour-and-stole-the-goods-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-124213-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: रात में घर में घुसे बदमाशों ने आधे घंटे मचाया तांडव, माल समेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: रात में घर में घुसे बदमाशों ने आधे घंटे मचाया तांडव, माल समेटा
विज्ञापन
ओबरी(संभल)। असमोली थाना क्षेत्र में रविवार रात करीब ढाई बजे छत के सहारे घर में दाखिल हुए बदमाशों ने मुख्य द्वार पर लगे लोहे के किवाड़ का कुंडा खोला तो बरामदे में सो रहे गृह स्वामी और उसकी पत्नी के टोकने पर बदमाशों ने पथराव कर दिया। बदमाशों ने आधा घंटे तक घर में जमकर तांडव मचाया। इस दौरान पत्थर लगने से गृह स्वामी मामूली जख्मी हो गए। बदमाशों के घर से निकलते ही 112 को सूचना दी, पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक बदमाश गन्ने के खेत में घुसकर गुम हो चुके थे। पीड़ित ने पुलिस ने को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
थाना क्षेत्र के मलकपुर नवादा के मझरा मड़ैयो में रविवार की रात्रि करीब ढाई बजे पांच बदमाश पक्के मकान की छत के रास्ते सीढि़यों से उतरकर घर में दाखिल हो गए। घर में दाखिल होते ही लोहे का मुख्य द्वार को खोलते समय आवाज सुनकर बरामदे में सो रहे गृह स्वामी रूकसे आलम ब पत्नी यासमीन जाग गए। दरवाजा खोल रहे बदमाश की तरफ दौड़े तो मोर्चा संभाले खड़े अन्य बदमाशों ने दंपती पर पथराव कर दिया। इसमें गृह स्वामी जख्मी हो गए। बदमाशों ने घर में करीब आधे घंटे तक जमकर तांडव मचाया।
खौफ के चलते परिजन शोर तक न मचा सके। कुंडा खोलकर कमरे में पहुंचे बदमाशों ने आलमारी का ताला तोड़कर नकदी, सोने-चांदी के जेवर और कीमती सामान बांधकर ले गए। बदमाशों के फरार होते ही गृह स्वामी ने 112 को सूचना दी तो पुलिस पीड़ित के घर पहुंची, लेकिन तब तक बदमाश घर के पीछे गन्ने के खेत में गुम हो गए। ग्रामीण ने तहरीर थाना पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है।