फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The Minister of State welcomed the girl students who came to take the examination by applying tilak.

Sambhal News: परीक्षा देने पहुंची छात्राओं का राज्यमंत्री ने तिलक लगाकर किया स्वागत

Fri, 23 Feb 2024 02:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 23 Feb 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
The Minister of State welcomed the girl students who came to take the examination by applying tilak.
चंदौसी। यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं बृहस्पतिवार से शुरू हो गई हैं। पहले दिन माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी ने बीएमजी इंटर कॉलेज के परीक्षा केंद्र पर हाईस्कूल की छात्राओं को तिलक लगाकर और फूल देकर स्वागत किया। उन्हें मिठाई और चाकलेट खिलाकर तनावमुक्त परीक्षा देने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह साढ़े आठ शुरू हुई। पहले दिन हिंदी विषय की परीक्षा हुई। माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी छात्रों का उत्साहवर्धन करने पहुंची। उन्होंने चंदौसी के बीएमजी इंटर कॉलेज में पहुंचकर परीक्षा प्रारंभ होने से पहले छात्राओं का तिलक लगाकर स्वागत किया। उन्होंने छात्राओं को तनावमुक्त होकर बिना किसी भय के परीक्षा देने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान राज्यमंत्री ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण भी किया। केंद्र व्यवस्थापक को शासन की मंशानुसार नकलविहीन परीक्षा कराने के निर्देश दिए। कहा कि इस सरकार की प्राथमिकता नकलविहीन परीक्षा कराने की है। इसके बाद भी कोई परीक्षा की सुचिता भंग करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा में 5525308 छात्र पंजीकृत हैं। जिसमें हाईस्कूल के 2947311 और इंटरमीडिएट के 2577997 छात्र हैं। प्रदेश में 8265 परीक्षा केंद्र पर परीक्षाएं आयोजित की गई हैं। राज्यमंत्री ने पहली पाली में चंदौसी के बीएमजी और एफआर इंटर कॉलेज में निरीक्षण किया। वहीं दोपहर की पाली में चंदौसी के एसएम इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज लहरावन, हीरादेवी तोताराम इंटर कॉलेज, वाष्र्णेय इंटर कॉलेज बहजोई व पवांसा के मुलायम सिंह इंटर कॉलेज में निरीक्षण कर परीक्षा की स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed