{"_id":"6616cee8c1ab91e4380d5163","slug":"the-message-of-brotherhood-of-sambhal-should-go-across-the-country-rajnath-singh-sambhal-news-c-204-1-smbd1001-109212-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशभर में जाना चाहिए संभल के भाईचारे का संदेश : राजनाथ सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशभर में जाना चाहिए संभल के भाईचारे का संदेश : राजनाथ सिंह
Wed, 10 Apr 2024 11:09 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 10 Apr 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
चंदौसी। केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि संभल के भाईचारे का संदेश सारे देश में जाना चाहिए। सपा कांग्रेस के लोग हिंदू-मुस्लिम में नफरत फैलाते हैं। उन्होंने कहा कि समाज को तोड़कर देश नहीं बनाया जा सकता है, समाज को जोड़कर ही देश बनाया जा सकता है। उन्होंने मंच से मुस्लिमों को साधने का प्रयास किया।
चंदौसी में सोशल मीडिया वालंटियर सम्मेलन में कहा कि सपा हो या कांग्रेस बिना नफरत के राजनीति नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि योजना कोई भी हो, बिना भेदभाव, हिंदू हो या मुस्लिम हर वर्ग के व्यक्ति को लाभ मिला है। सपा और कांग्रेस यह नहीं चाहती है।
उन्होंने पार्टी के समर्थन में लोगों से अपील की। कहा कि संभल से आप पार्टी को जिताते हैं, तो उनका पूर्ण समर्थन रहेगा। वह संभल की पूरी मदद करेंगे। इस दौरान मंच पर माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अनामिका यादव, भाजपा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी, लोकसभा प्रभारी राकेश कुमार सिंह, जिला प्रभारी हेमंत राजपूत, जिला अध्यक्ष हरेंद्र सिंह रिंकू, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल, पूर्व राज्यसभा सांसद वीर सिंह, धर्मेंद्र मिश्रा, पंकज गुप्ता, भुवनेश राघव, सुभाष भटनागर, विधानसभा सह संयोजक विनोद बिन्नी, जिला संयोजन सोशल मीडिया यश मदान, कोऑपरेटिव बैंक के डायरेक्टर, विजयभान सिंह, आदि रहे
विज्ञापन
चंदौसी में भाजपा सोशल मीडिया वालंटियर सम्मेलन में भीड़ को देखकर खुश नजर आए। राजनाथ सिंह ने कहा कि उन्हें कहा गया था कि जाते जाते दस मिनट के संबोधन का समय चंदौसी में भी दे दें। मैंने सोचा था कि सोशल मीडिया वालंटियर को संबोधित करना है, बमुश्किल 150 से 200 वालंटियर होंगे। पर यहां तो नजारा ही कुछ ओर दिखाई दिया। यहां खूब भीड़ हैं।