फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The matter of beating of Pradhan heats up, warning of agitation if strict action is not taken

Sambhal News: प्रधान की पिटाई का प्रकरण गर्माया, कड़ी कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
The matter of beating of Pradhan heats up, warning of agitation if strict action is not taken
संभल। संभल ब्लाक के गांव कवलपुर सराय के प्रधान के साथ थाने में बुरी तरह मारपीट के मामले में एसपी ने संबंधित दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है और मामले की सीओ संभल जांच कर रहे हैं। इस बीच प्रकरण तूल पकड़ने लगा है। आक्रोशित सैनी समाज के लोगों ने एएसपी उत्तरी को ज्ञापन सौंपकर मामले में कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई। कार्रवाई नहीं होने पर न्याय के लिए आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

जिला सैनी शाक्य मौर्य कुशवाहा सभा संभल के बैनर तले बुधवार को सैनी समाज के लोग, भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल और भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेश सैनी मुरादाबाद मार्ग पर स्थित कार्यालय में एएसपी उत्तरी राजेश कुमार श्रीवास्तव से मिले। उन्हें ज्ञापन सौंपकर गांव कवलपुर सराय के प्रधान मेवाराम सैनी के मारपीट प्रकरण की जानकारी दी। कहा कि 24 जुलाई को प्रधान के बेटे की गांव की बच्ची से कहासुनी हो गई थी। बच्ची की मां और परिवार के लोग लाठी डंडे लेकर गाली गलौज करने लगे। प्रधान ने शाम को लिखित सूचना हयातनगर थाने में दी लेकिन रात नौ बजे दो सिपाही प्रधान के घर आए और जबरन उठाकर ले गए। थाना प्रभारी के सामने प्रधान को पेश किया। आरोप है कि थाना प्रभारी ने प्रधान को गालियां दी और हवालात में बैठा दिया। हल्का दरोगा को फोन कर कहा कि प्रधान की नेतागिरी निकालनी है। देर रात 12 बजे दरोगा सिपाही के साथ आए और प्रधान के साथ अमानवीय व्यवहार करने लगे। विरोध करने पर प्रधान को सिपाही से पकड़वाकर करीब 100 पट्टे मारे। जिससे प्रधान बदहवास हो गए। कहा कि प्रधान के साथ हुई घटना को लेकर सैनी समाज और जनप्रतिनिधियों में आक्रोश है। अगर संबंधित दरोगा और उसके साथियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन के लिए बाध्य होगा। इस दौरान अनिल सैनी, हरद्वारी लाल, प्रमोद सैनी, ऋषिपाल सिंह, राजेंद्र कुमार, मेवाराम आदि रहे। इस प्रकरण को लेकर एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने जांच सीओ संभल को सौंपी है। पीड़ित प्रधान मेवाराम सैनी और दरोगा ने बयान दर्ज कराए गए हैं। एसपी ने दरोगा को लाइन हाजिर भी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed